जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एक बटन से प्रदेश भर के जेबीटी के
तबादले के आदेश भी जारी हो गए। शाम को शिक्षकों के अकाउंट में बदलियां भी
हो जाएंगी, लेकिन इनमें काफी गफलत है। विभाग की ओर से पोर्टल शुरू करने के
बाद से यह सही ढंग से कार्य नहीं कर पाया।
यूनियनों के दबाव में हालांकि विभाग ने दो दिन और दिए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार रात को साढ़े 11 बजे पोर्टल चल पाया। जिसके कारण सैकड़ों शिक्षको ने देर रात में ही अपने चुने हुए केंद्र भरे।
प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों के तबादले भी पहले की तरह कंप्यूटर से करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से इसके लिए सभी जेबीटी शिक्षकों को 11 से 13 सितंबर तक अपने केंद्रों का चुनाव कर भरने का समय दिया था, लेकिन जेबीटी की संख्या अधिक होने और सर्वर के धीमा चलने के कारण शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिक्षक संघों ने इस पर विरोध जताया था, जिसको देखते हुए विभाग ने दो दिन का अतिरिक्त समय दिया था। विभाग ने इसके साथ ही इसमें मेवात को भी जोड़ दिया। ऐसे में 14 सितंबर को तो पोर्टल चला, लेकिन जो शिक्षक 15 को करने के लिए रुक गए वो उलझ गए। 15 सितंबर को दिन में पूरा दिन पोर्टल धीमा रहा और फिर मरम्मत की बात कहता रहा। ऐसे में शिक्षक अपने केंद्र ही नहीं भर पाए। पोर्टल रात को 11 बजे ही चल पाया। जिसके कारण कई शिक्षकों ने रात को कैफे हाउस पर बैठे रहे।
दोबारा समय देना चाहिए
हरियाणा अध्यापक संघ के जिला महासचिव पवन मित्तल ने कहा कि शिक्षकों की संख्या अधिक है। ज्यादा समय पहले ही दिया जाना चाहिए था। इसके अलावा दूसरी बार समय दिया तो उसमें मेवात को भी साथ जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विभागीय गलती के कारण पोर्टल खराब रहा। इसमें शिक्षकों का क्या दोष है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC