; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

डेप्यूटेशन करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

जागरण संवाददाता, पानीपत : आंतरिक समायोजन के बहाने चहेतों को डेप्यूटेशन (प्रतिनियुक्ति) करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरेगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने ऐसे लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की सूची सभी डीईओ से मांगी है। प्रे प्रोटेक्शन मामलों की पेंडिंग सूची भी देनी होगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने चहेतों व जन प्रतिनिधियों की सिफारिश पर कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ बुला लेते हैं। वर्कलोड का हवाला देकर विभागीय रिकार्ड में इसे आंतरिक समायोजन में दिखाते हैं। विभाग के नियमों के मुताबिक जिले में पदस्थ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति करने का पावर नहीं है। प्रदेश भर में बीईओ कार्यालय से लेकर डीईओ कार्यालय में दर्जनों स्टाफ प्रतिनियुक्ति पर हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय से जारी पत्र 22/32-2017 एचआरएमई (6) कहा गया है कि अधीनस्थ कार्यालयों व विद्यालयो में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के पे प्रोटेक्शन मामलों की पेंडिंग सूची सहित जो कर्मचारी दूसरे संस्था में प्रति नियुक्ति पर हैं उनकी सूचना शीघ्र भेंजे।
सूचना में देंगे ये जानकारी
सूचना में कर्मचारी का नाम, पद, कब से तथा किसकी अनुमति से प्रतिनियुक्ति पर है इसका उल्लेख करना अनिवार्य है। पत्र में कहा गया है कि इन सूचनाओं से अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्यालय शिक्षा को अवगत कराया जाना है। किसी तरह की देरी होने पर जिले में पदस्थ अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे। पत्र की प्रति निदेशक एससीईआरटी, डीईओ, डीईईओ, डाइट प्राचार्य, बाइट व गैटी को भेजी गई है। उच्च प्राथमिकता से सूचनाएं भिजवाने को कहा गया है।
शिक्षकों का डेप्यूटेशन

सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षक से लेकर प्राध्यापक थोक भाव में डेप्यूटेशन पर हैं। इसके बारे में भी जल्द सूचनाएं मांगी जाएगी। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();