Facebook

Govt Jobs India - Alerts

कैसा पढ़ाते हैं शिक्षक, बताएंगे छात्र

एनबीटी न्यूज, गुड़गांव सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में छात्रों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए एनसीईआरटी नैशनल अचीवमेंट सर्वे करा रहा है, जिसमें छात्र अपनी मन की बात भी रख सकेंगे।
इससे राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, पढ़ाई के प्रति शिक्षकों की गंभीरता और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विभाग की सक्रियता के बारे में पता लगाया जाएगा। सर्वे में तीसरी, पांचवी और 8वीं क्लास के छात्र शामिल होंगे, जो 13 नवंबर को होगी। माना जा रहा है कि इस सर्वे से शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा विभाग और शिक्षकों की हकीकत पता चल सकेगी। प्रश्न पत्र को गोपनीय रखा गया है।
मानव संसाधन मंत्रालय सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं तक दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करना चाहता है। यह जिम्मेदारी एनसीईआरटी को सौंपी गई है। इसके लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान समेत जिला शिक्षा अधिकारी को सर्वे कराने का जिम्मा सौंपा गया है। एनसीईआरटी ने जिले के करीब 40 स्कूलों को सर्वे में शामिल किया है। इसमें तीसरी और पांचवीं के छात्रों से हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, पर्यावरण अध्ययन और 8वीं के छात्रों से हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान पर आधारित वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे।
सर्वे में छात्रों से कई सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें क्या आपको विद्यालय तक पहुंचने में कठिनाई होती है? क्या स्कूल आना पसंद करते हैं? क्या शिक्षक द्वारा विद्यालय में पढ़ाने के दौरान वही भाषा का प्रयोग किया जाता है, जो घर में बोली जाती है? क्या क्लास में शिक्षक की कही हुई बातों को समझ पाते हैं?
सर्वे में शिक्षकों के लिए भी 20 प्रश्न तैयार किए गए हैं, जिनमें उनसे पूछा जाएगा कि स्कूल में कौन सी समस्या सबसे गंभीर है? क्या स्कूल में लाइब्रेरी है ? क्या बच्चे पुस्तकालय का उपयोग करते हैं ? किस संसाधन की कमी स्कूल की गतिविधियों को किस सीमा तक प्रभावित करती हैं?
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे हरियाणा में इन सवालों से मिलने वाले जवाब के आधार पर एनसीईआरटी रिपोर्ट तैयार कर मानव संसाधन मंत्रालय को उपलब्ध कराएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्लानिंग होगी। 

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();