सिरसा, 4 अगस्त (ट्रिन्यू/निस)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिख मतदाताओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने रविवार को यहां गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया।
बेशक सरकार की ओर से यह आधिकारिक कार्यक्रम था, लेकिन इस दौरान राजनीतिक संदेश देने की पूरी कोशिश की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान सिख समाज को लुभाने के लिए अनेक घोषणाएं कीं। इनमें स्कूलों के लिए 400 पंजाबी टीचर्स की भर्ती, कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम की स्थापना, यमुनानगर के लोहगढ़ में बंदा बहादुर के नाम पर स्मारक, म्यूजियम एवं मार्शन आर्ट स्कूल की स्थापना एवं गुरुद्वारों की यात्रा के लिए वाहनों को किराए पर लेने के दौरान 50 फीसदी ग्रांट देना शामिल है।
वहीं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की 10 एकड़ भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने की घोषणा भी की। सिरसा में यह गुरुद्वारा गुरु नानक देव की तपोभूमि के रूप में इतिहास में दर्ज है। यहां उन्होंने चलिया किया था। अब तक यह भूमि नजूल लैंड (सरकार के पास ही दर्ज) है। उन्होंने सिख समाज को धर्मशाला बनाने के लिए एक एकड़ भूमि देने की भी घोषणा की। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन को अस्पताल या कोई अन्य संस्थान स्थापित करने के लिए वित्तीय मदद का आश्वासन दिया।
सिरसा के डीसी के हवाले से खट्टर ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए 3 हजार बसें सिरसा आई हैं यानी करीब डेढ़ लाख लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, लोगों को अच्छे और बुरे में से किसी एक को चुनना है। जिन लोगों ने इससे पहले दो दशक तक राज्य में शासन किया, उन्होंने राज्य के धन को अपने स्वार्थ के लिए लूटा, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रत्येक पैसे को गुरुओं की शिक्षाओं के अनुसार जनता के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और अन्य सिख नेता मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर को सिख समाज के सबसे बड़े हितैषी के रूप में पेश किया।
गुरु पर तैयार 2 वृत्त चित्रों का प्रदर्शन
इस अवसर पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरों की अगुवाई में गुरु नानक देव जी पर तैयार किए गए दो विशेष वृत्त चित्र प्रदर्शित किए गए जिसकी उपस्थित साध-संगत ने प्रशंसा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर दिल्ली प्राकृतिक विज्ञान संस्थान की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर लगाए गए रक्तदान शिविर में भी मुख्यमंत्री स्वेच्छा से रक्तदान दे रहे युवाओं से मिले। मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरु का लंगर छका और बर्तन तथा लंगर की सेवा की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा, उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह व अन्य अधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।