; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति स्कूल मुखिया नहीं करेंगे

कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति स्कूल मुखिया नहीं करेंगे

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने जहां कंप्यूटर शिक्षा को बहाल कर आंदोलन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों को राहत दी है, वहीं खाली पदों पर नए कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया है।
पहले यह जिम्मा स्कूल मुखिया को दिया गया था मगर शनिवार को शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार अब रिक्त पदों पर भर्ती जिला मुख्यालय पर की जाएगी। हालांकि आवेदनकर्ता को आवेदन अभी भी स्कूल में जमा करवाने होंगे, मगर सभी आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने आवेदन की समय सीमा भी बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है।

चयनित जेबीटी शिक्षकों को अभी नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार

चयनित जेबीटी शिक्षकों को अभी नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार
हरियाणा में पिछले साल चयनित 9455 जेबीटी टीचर को अभी नियुक्ति पत्र के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को सीएफएसएल चंडीगढ़ ने हाईकोर्ट के आदेश पर इस भर्ती के परिणाम से जुड़ी हार्ड डिस्क व कंप्यूटर की जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के लिए समय मांगा। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की जस्टिस दीपक सिब्बल पर आधारित खंडपीठ ने उसे दो सप्ताह का समय दिया। इसके साथ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर तक स्थगित कर दी।

फर्जी हस्ताक्षर से नौकरी पाई, दो शिक्षिकाओं समेत 3 पर केस दर्ज

गुडग़ांव, (रीतेश): जेबीटी मामले में गुडग़ांव पुलिस ने दो शिक्षिकाओं व एक शिक्षक के खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों शिक्षिकाओं और शिक्षक पर कार्रवाई बेसिक एजुकेशन ऑफिसर की शिकायत के बाद की गई है। आरोपी शिक्षिकाओं में एक शिक्षिका सुनीता गढ़ी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल जबकि दूसरी शिक्षिका चेतना डूंडाहेड़ा प्राइमरी स्कूल में तैनात हैं। आरोपी शिक्षक भिवानी जिला के बामला निवासी संजीव कुमार गुडग़ांव ब्लॉक के कादीपुर प्राइमरी स्कूल में तैनात हैं। दोनों शिक्षिकाओं व शिक्षक के खिलाफ क्रमश: सेक्टर-10 और उद्योग विहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। 

फर्जीवाड़े में 22 जे.बी.टी. टीचर्स पर केस दर्ज

भिवानी (पंकेस): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई एच.टैट. परीक्षा में फर्जीवाड़े को लेकर जे.बी.टी. टीचर्स पर गाज गिरनी शुरू हो गई। अधिकारियों की शिकायत पर जिला पुलिस ने 22 जे.बी.टी. टीचर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फर्जीवाड़े में अधिकतर महिला शिक्षक शामिल पाई गई है।

शिक्षकों के खट्टे-मीठे, आतंकी अनुभव!

लगभग एक दशक बाद जब मैं अपने शहर कानपुर की सड़कों से गुजर रहा था तो वहां के सबसे बड़े मॉल की चर्चा सुनने को मिली। पता चला कि वह क्राइस्ट चर्च कालेज के ठीक सामने बना था जहां कभी हम पढ़ते थे।

फर्जी शिक्षकों की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

चंडीगढ़। हरियाणा में 2010 में हुई 8500 जेबीटी टीचर भर्ती मामले मे फर्जी पाये गए 776 जेबीटी टीचरों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जांच के दौरान फर्जी पाये गये शिक्षकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

फर्जी भर्ती मामले में अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षकों पर दर्ज हुए मामलों पर सवाल खड़े किए हैं। संघ ने कहा है कि अगर वर्ष 2011 में भर्ती की गई प्रक्रिया में अध्यापक कहीं भी दोषी नहीं है, अगर दोषी है तो सरकार की भर्ती प्रक्रिया।

परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बिठाकर शिक्षक बने 10 जेबीटी पर केस

जागरण संवाददाता, पंचकूला। चंडीमंदिर पुलिस ने फर्जी तरीके अपना कर सरकारी नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जेबीटी के अंगूठों के निशान लेने उनका मिलान शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान लिए अंगूठे के निशान से करने पर पता लगा कि उन्होंने अपनी जगह किसी ओर को परीक्षा में बिठाया था।

मांगों को लेकर दहाड़े शिक्षक, चलेगा धरना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि शिक्षक संघ ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया और कुवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों को आरोप है कि शिक्षकों की मांगों की ओर कुवि प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उससे शिक्षकों को मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ रहा है। शिक्षकों से कुवि प्रशासन की ओर से बात नहीं करने के कारण मौके पर ही आंदोलन को मांगें पूरी होने तक चलाने का निर्णय लिया है।

फर्जी तरीके से पात्रता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की याचिका खारिज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फर्जी तरीके से अध्यापक परीक्षा पास करने के आराेप से घिरे हरियाणा के सैंकड़ों जेबीटी शिक्षकों की याचिका खारिज कर दी है। आराेप है कि उन्हाेंने अपनी जगह किसी अन्य को पात्रता परीक्षा में बिठाया था।

यह मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने लगभग 9000 जेबीटी टीचर की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद जांच में नियुक्त काफी शिक्षकों के अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर पात्रता परीक्षा के समय दिए गए अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर नहीं मिले।

फर्जी हस्ताक्षर सूची बनी शिक्षकों के लिए मुसीबत

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा में वर्ष 2011 में नियुक्त जेबीटी शिक्षकों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही। फर्जी हस्ताक्षर सूची के नाम पर शिक्षकों के विरुद्ध जिलों में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। शिक्षकों की दलील है कि उनके हस्ताक्षर फर्जी नहीं है। 2008 में किए गए हस्ताक्षर और 2012 में किए गए हस्ताक्षरों में मामूली अंतर होने पर भी शिक्षकों की सेवाएं खत्म कर उन्हें अपराधी माना जा रहा है।

Breaking News : 9455 जे बी टी के भाग्य का फैसला

नमस्कार साथियो , साथियो आज कल सारेहरियाणा की जनता की नजरे पंचायत चुनाव के
साथ साथ माननीय उंच्च न्याय की तरफ भीलगी हुई हैं क्योकि जल्द ही न्यायालय ने
9455 जे बी टी के भाग्य का फैसला करना है।

50 फर्जी जेबीटी टीचरों के खिलाफ FIR

50 फर्जी जेबीटी टीचरों के खिलाफ FIR
एनबीटी न्यूज, हिसार : फर्जीवाड़ा करके जेबीटी टीचर बनने वालों के खिलाफ हिसार, हांसी, बरवाला और नारनौंद थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें महिला टीचर भी शामिल हैं। अभी तक 50 के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। 2011 में एचटेट की परीक्षा पास कर इन लोगों को जेबीटी में चुना गया था।

बोर्ड परीक्षाओं व हरियाणा पात्रता परीक्षाओं पर खतरे के बादल, बढ़ सकती एचटेट की तारीख

भिवानी : पंचायत चुनाव के साथ ही प्रदेश में होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं व हरियाणा पात्रता परीक्षाओं पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। इस चुनाव के चलते शिक्षकों की भी दोहरी ड्यूटी के चलते बड़ी परीक्षा होने जा रही है।
बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं कक्षा की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए हाल ही में समय सारिणी घोषित की थी। ये परीक्षाएं 29 सितंबर से 21 अक्टूबर तक चलेंगी। इसके साथ ही 7 व 8 नवंबर को हरियाणा पात्रता परीक्षा कराने लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए 4, 11 व 18 अक्टूबर तिथि घोषित कर दी है। इन तीनों दिन के दौरान शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षाएं भी निर्धारित की हुई हैं। सबसे बड़ा संकट तो इस बात से खड़ा हो गया कि जिन स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जाने हैं, वहीं पर परीक्षा केंद्र भी बनाए हुए हैं।

शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर बची इज्जत

फरीदाबाद (रजत): सरकारी स्कूल में कार्यरत एक अध्यापक अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के घर में बहाने से जा पहुंचा। पहले तो वह छात्रा से इधर-उधर की बातें करता रहा। जब उसे पता चल गया कि छात्रा घर में अकेली है तो अध्यापक ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने दुराचार करने की नीयत से उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 

UPTET news