Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
परीक्षा करीब आते ही सतर्क हो गया शिक्षा विभाग
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: बोर्ड परीक्षा करीब आते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं,
ताकि इस बार फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षा में किरकिरी न
हो। शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर 5
स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें ददसिया, धौज और बल्लभगढ़ के सरकारी स्कूल
शामिल रहे।
विभाग ने दस करोड़ का लोन लेकर 996 टीचर्स को जारी किया वेतन
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सर्व शिक्षा अभियान के तहत सेवाएं देने वाले
996 अध्यापकों को दो महीने का वेतन देने के लिए शिक्षा विभाग ने 7 करोड़ 75
लाख 60 हजार 565 रुपये जारी कर दिए हैं। यह फंड अध्यापकों की
अक्तूबर-नवंबर 2016 का वेतन देने के लिए दिया गया है।
हेड टीचर व प्रिंसिपलों को सख्त निर्देश, अब नहीं चलेगी खानापूर्ति
फरीदाबाद.शिक्षा निदेशालय के आदेश पर जिला व खंड शिक्षा विभाग
के अधिकारियों ने स्कूल में एक दिन बिताए। इस दौरान शैक्षणिक स्तर की जांच
की गई। दिसंबर में हुए मासिक परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब भी छात्रों
से लिए गए। इसका मकसद क्रास चेक करना था कि शिक्षकों ने छात्रों को पाठ
पढ़ाया था की नहीं।
हेड टीचर प्रिंसिपलों को सख्त निर्देश, अब नहीं चलेगी खानापूर्ति
शिक्षानिदेशालय के आदेश पर जिला खंड शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल
में एक दिन बिताए। इस दौरान शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। दिसंबर में हुए
मासिक परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब भी छात्रों से लिए गए। इसका मकसद
क्रास चेक करना था कि शिक्षकों ने छात्रों को पाठ पढ़ाया था की नहीं।
दीवारों पर पोस्टर चिपका कर प्रचार नहीं कर पाएंगे गजुटा चुनाव के प्रत्याशी
जीजेयूमें 24 जनवरी काे होने वाले गजुटा यानि शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव
को लेकर जीजेयू प्रशासन कई तरह की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव में
होने वाले विवादों के निदान के लिए पहली बार इलेक्शन कमेटी बनाई है और नई
गाइडलाइन भी तैयार की हैं।
हरियाणा में 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
चंडीगढ, 14 जनवरी :भाषा: हरियाणा सरकार ने आज 10 आईएएस अैर तीन एचसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती का आदेश जारी किया।
JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
भोपाल। नोटबंदी के बाद रोजगार कम होने लगे हैं। पर, घबराने की जरूरत है। यदि आप पढ़े-लिखे हैं और टीचर बनना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए ही है। दरअसल मध्यप्रदेश में जल्द ही 41,218 पदों के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है।
हर ब्लॉक में हो एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल
नई दिल्ली, शिक्षा विभाग की एक उच्चस्तरीय कमिटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सिफारिश भेजी है कि अप्रैल की शुरुआत से हर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाया जाना चाहिए. साथ ही कम से कम एक अंग्रेजी माध्यम का सरकारी स्कूल देश के हर ब्लॉक में होना चाहिए.
MP में टीचर्स की बंपर वैकेंसी, 41205 पदों पर होगी संविदा भर्ती
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को एमपी में टीचर्स की बंपर वैकेंसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 41205 संविदा शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी दी।
3 माह से शिक्षकों को नहीं दी सैलरी, नई भर्ती की तैयारी
चंडीगढ़, (रश्मि) तीन माह से सर्व शिक्षा अभियान
(एस.एस.ए.) के तहत कार्यरत करीब 100 शिक्षक वेतन के इंतजार में हैं वहीं
शिक्षा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत और पद भरने के लिए नोटिफिकेशन
जारी कर दी है। इसमें सर्व शिक्षा अभियान सोसाइटी ( एस. एस. ए. ) /
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के तहत विभाग ने रिसोर्स पर्सन,
सीनियर एसिस्टैंट, ऑडिटर्स, सैक्शन ऑफिसर्स और मिशन कोआडिनेटर की पोस्ट
रिटायर हो चुके अधिकारियो के लिए निकाली है।
इन विभागों में निकली है 13000 हजार से ज्याद सरकारी नौकरियां, एेसे करें आवेदन
नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरियों की तलाश में हैं तो
आपके लिए बहुत अच्छा अवसर है। SSC (स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन) और स्कूल व
यूनिवर्सिटी में टीचिंग जॉब सहित कई सरकारी विभागों में 13000 से अधिक
वैकेंसी निकली हैं।
134ए: दाखिला न देने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
पानीपत।प्रवेश
परीक्षा पास करने और मेरिट लिस्ट में नाम होने के बावजूद नियम 134ए के तहत
स्कूल में दाखिला नहीं दिए जाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त
नाराजगी व्यक्त की है। शिक्षा विभाग को नोटिस जारी करके 16 फरवरी तक जवाब
मांगा है।
स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की लगेगी क्लास
गुरुग्राम। स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर लगाम कसने के
लिए शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए हैं। इसमें विभाग की तरफ से
प्राइमरी, मिडल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जा
चुकी हैं। लेकिन अभी केवल 50 प्रतिशत तक ही बायोमैट्रिक से हाजिरी लग रही
है।
...तो कैसे शिक्षा हासिल कर पाएंगी इस स्कूल में पढऩे वाली बेटियां
रेवाड़ी। जिला सचिवालय के गेट पर सोमवार को
एक सरकारी स्कूल के बच्चे धरने पर बैठे नजर आए। धरने पर बैठी छात्राओं की
मांग है कि उनके स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। जानकारी के अनुसार
रेवाड़ी के गांव सुमाहेड़ा के स्कूल को करीबन छह माह पूर्व ग्रामीणों के
दबाव में अपग्रेड किया गया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)