; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

HTET News - एचटेट के प्रवेश पत्र 2 नवंबर से हो सकेंगे डाउनलोड

जागरण संवाददाता, भिवानी : 14 व 15 नंवबर, 2015 को संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सभी पात्र परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र 2 नवम्बर, 2015 से वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लयू.एचटीईटी.एनआइसी.आइएन से डाउनलोड  कर सकेंगें।

HTET News - त्यौहारों की छुट्टियां पड़ सकती हैं एचटेट पर भारी

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। एक और जहां प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने दीवाली की छुट्टियों के चलते एचटेट की डयूटी से आनाकानी शुरू कर दी है, वहीं निजी स्कूल संचालकों ने भी 14 नवंबर को बालदिवस होने की वजह से इस तिथि में बदलाव कर शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।

अनुसूचित जाति को पदोन्नति में आरक्षण पर रोक जारी

चंडीगढ़ : हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग को पदोन्नति के दौरान 20 प्रतिशत आरक्षण देने पर रोक अभी जारी रहेगी। शुक्रवार को जस्टिस राजीव भल्ला व रेखा मित्तल पर आधारित खंडपीठ ने बहस के लिए 30 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया, लेकिन पदोन्नति में आरक्षण के आदेश पर रोक जारी रखी।

पीजीटी अध्यापकों की नियुक्तियां संदेह के घेरे में, तीन माह से अध्यापकों को नहीं मिल रहा वेतन

बल्लभगढ़ : गेस्ट टीचर भर्ती के बाद अब मनोहर सरकार की टेढ़ी नजर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) पर पड़ती दिख रही है। सरकार ने इन अध्यापकों के वजूद पर सवालिया निशान लगाते हुए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। अध्यापकों का कहना है कि जब उनकी भर्ती रेगुलर थी तो उन्हें प्लान बजट की बजाय रमसा के तहत वेतन क्यों दिया जा रहा है। उधर, हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

HTET News updates - हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2014-2015

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2014-2015
भिवानी, 16 अक्तूबर : 14 व 15 नंवबर, 2015 को
संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता
परीक्षा के सभी पात्र परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र
02 नवम्बर, 2015 से वेबसाईट www.htet.nic.in से
डाउनलोड कर सकेंगें।

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में ,कोर्ट से मांगा समय

सरकार ने जवाब देने के लिए कोर्ट से मांगा समय
जागरण सवांददाता चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ना जरूरी किए जाने के मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर हरियाणा सरकार की तरफ से जवाब दायर करने के लिए समय दिए जाने की मांग की गई। इस पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले पर 19 जनवरी के लिए अगली सुनवाई तय कर दी हैं। दायर याचिका में कहा गया कि हरियाणा में सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय है।

Haryana Jobs news इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती कैंसिल, आरक्षण पर फंसा पेंच

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती कैंसिल, आरक्षण पर फंसा पेंच
रेवाड़ी : मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) में निकाली गई प्रोफेसर भर्ती को कैंसिल कर दिया गया है। भर्ती कैंसिल के पीछे फिलहाल प्रशासनिक कारण ही बताए जा रहे हैं, लेकिन मामला कहीं कहीं सीटों पर आरक्षित सीट कम देने से जुड़ा हुआ भी है।

Court update PGT पद पर प्रमोशन पर रोक

PGT पद पर प्रमोशन पर रोक 
पीजीटी पद पर प्रमोशन पर के लिए लगाई गई सब्जेक्ट कंडीशन की शर्त को CWP-13344-2015, ANANT PAL & ORS हाई कोर्ट में चैलेंज किया है ,जिस पर कल कोर्ट ने लिस्ट जारी करने पर रोक लगा दी है ।

BEd Admission News बीएड में आधी से ज्यादा सीटें खाली, दाखिले को एक मौका और

बीएड में आधी से ज्यादा सीटें खाली, दाखिले को एक मौका और
सिरसा। विद्यार्थियों में शिक्षक बनने की रुचि कम होती जा रही है। इस बार तो आधी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। आंकड़े को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने के लिए एक बार फिर से आवेदन का मौका दिया गया है। अब 26 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।

PGT Recruitment News - पीजीटी भर्ती योग्य के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं आवेदन

योग्य के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं आवेदन
सोनीपत : प्रदेश सरकार की ओर से निकाली गईं पीजीटी भर्ती के लिए अभ्यर्थी निरंतर परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं। किसी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा है तो किसी की फीस में ही घालमेल है। वहीं काफी विद्यार्थी ऐसे हैं जो आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं। गुरुवार को चालान फीस अदा करने का अंतिम दिन था। इस संदर्भ में काफी युवा मिलकर शुक्रवार को सीएम विंडो पर अधिकारिक रूप से सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे।

HTET Exam News एचटेट परीक्षा: निजी संस्थान हटे पीछे

एचटेट परीक्षा: निजी संस्थान हटे पीछे
दिवाली की छुट्टियों का बहाना बनाते हुए कई निजी शिक्षण संस्थानों ने एचटेट की परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है। निजी शिक्षण संस्थानों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मेल करके इसकी सूचना दे दी है। ऐसे में परीक्षा पर असमंजस बन गया है। पहले भी दो बार परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जा चुका है। बोर्ड ने अब 14 व 15 नवंबर को परीक्षा करवाने की घोषणा की है। लेकिन इसके लिये निजी संस्थान तैयार नहीं हैं।

Online Certificate now in haryana - तहसील से बनेंगे ऑनलाइन प्रमाण-पत्र

तहसील से बनेंगे ऑनलाइन प्रमाण-पत्र
आवेदक को खुद आकर कंप्यूटर के सामने खिंचवाना होगा फोटो
अब ऐसे होगी प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया तहसील कार्यालय से भी ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत प्रमाण पत्र जारी होंगे। इससे पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन फार्म पर दो फोटो लगाकर देने पड़ते थे ताकि एक प्रमाण पत्र रिकार्ड के रूप में रखा जा सके जबकि दूसरा प्रमाण पत्र आवेदक को दिया जा सके। तहसील कार्यालय में सभी प्रकार के प्रमाण पत्र अब कंप्यूटरीकृत करने के लिए ट्रायल शुरू हो चुका है

Haryana School review - अब महीने में 3 बार स्कूलों की समीक्षा

अब महीने में 3 बार स्कूलों की समीक्षा
प्राइमरी से सीनियर सेकंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल की लगेगी क्लास•एनबीटी न्यूज, गुड़गांव : प्राइमरी लेवल से सीनियर सेकंडरी स्कूलों की अब समीक्षा की जाएगी। साथ ही महीने में 3 हफ्ते डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्टूडेंट्स के लर्निंग लेवल को चेक करेंगे व बच्चों से फीडबैक लेंगे, जिसके आधार पर स्कूल, प्रिंसिपल, टीचर्स और स्टूडेंट्स की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

HSC exam updates - सीनियर सैकेंडरी परीक्षा में 93 परीक्षा केन्द्रों पर पर्चे रद्द

सीनियर सैकेंडरी परीक्षा में 93 परीक्षा केन्द्रों पर पर्चे रद्द
भिवानी, 15 अक्तूबर (हप्र)हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही सैमेस्टर परीक्षाओं में सीनियर सैकेंडरी प्रथम/द्वितीय (नियमित/रि-अपीयर) में नकल के मामले पकड़े जाने के बाद कुछ परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हुए पेपर रद्द कर दिए गए हैं। इन केन्द्रों पर पुन: परीक्षा की तारीख बाद में सूचित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग में चल रहा गड़बड़झाला

जागरण संवाददाता, पुन्हाना :
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते खंड पुन्हाना के स्कूलों में गुरु जी छात्रों की शिक्षा व सुविधा को लेकर गंभीर नहीं है। स्कूल में आई निर्माण कार्यो की राशि के साथ-साथ वर्दी में भी जमकर धांधली कर रहे हैं। हाल ही में ऐसा एक मामला खंड के गांव गोहेता,तेड व मोहम्मदपुर के प्राइमरी व मिडिल स्कूल का सामने आया है। लोगों का कहना है

UPTET news