; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हैंडराइटिंग मिलान में असफल हुए जेबीटी शिक्षक कोर्ट पहंुचे, सरकार से जवाब तलब

‘बोर्ड के सचिव खुद जाकर देखें कामगारों की समस्याएं’ 
बिजली बिल में बढ़ोतरी को सरकार ने अदालत में सही ठहराया 
चंडीगढ़ |जेबीटी शिक्षकोंकी भर्ती में हैंडराइटिंग मिलान में असफल करार देते हुए फर्जी भर्ती बताए गए शिक्षकों की ओर से हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है। इस पर जस्टिस दीपक सिब्बल की बेंच ने हरियाणा सरकार और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। 

शिक्षक फर्ज को कड़ी मेहनत से दें अंजाम : मल्होत्रा

जागरण संवाददाता, पानीपत : शिक्षक फर्ज को कड़ी मेहनत से अंजाम दें। जीवन में कुछ देना सीखो। मांटेसरी टीचर बच्चे की बुनियाद रखते हैं। लेकिन भारत विश्व का ऐसा देश है जहां प्राइमरी शिक्षक का वेतन सबसे निचले स्तर पर है। डाइट परिसर में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में यह बात शिक्षाविद् डॉ. आरके मल्होत्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षक तीन प्रकार के होते हैं। प्रथम.जहां हैं वहां फिट नहीं हैं, टीचिंग के काबिल नहीं हैं। द्वितीय.मैकेनिकल ट्रांसमीटर उनके पास अपना कुछ नहीं है, रात को कुंजी का अध्ययन कर बच्चों को पढ़ाते हैं। लेकिन वह पहले कैटेगरी से बेहतर हैं। तीसरा.रीयल सेंस टीचर जो समाज में वास्तविक शिक्षक का रोल निभाते हैं। जीवन में कुछ देना सीखो। जब यह सीख लेंगे तो धरती पर कोई तकलीफ नहीं होगी। हक नहीं छोड़ें। लेकिन इस बात पर जरूर गौर करें कि समाज को दे ज्यादा रहे हैं या स्वयं ले ज्यादा रहे हैं। मशहूर शायर हाली का यह कहना कि फरिश्तों से बेहतर है इंसान बनना.लेकिन इसमें मेहनत ज्यादा पड़ती है। साहित्य समाज का दर्पण होता है।
डीईओ जय भगवान खटक ने कहा कि शिक्षण का कार्य आसान नहीं है। समर्पण, आस्थावान व केंद्रित होकर कार्य करेंगे तभी सफलता मिलेगी। स्कूलों में ऐसा देखने में आता है कि अध्यापक शिक्षण कार्य छोड़कर फोन पर बातें करने में मशगूल होते हैं। कक्षा सफर कर जाती है। पढ़ाने में कंफिडेंस होना चाहिए। विषय पर कमांड होना भी जरूरी है। शिक्षक जिन्हें पढ़ाते वो समाज का दर्पण होता है। दर्पण साफ सुथरा होगा तो प्रतिबिंब भी साफ होगा। आरके चानना व लक्ष्मी नारायण मौजूद थे।
87 विद्यार्थियों को डिप्लोमा

एचटेट परीक्षाः भिवानी बोर्ड ने लेवल-1 और 2 की आंसर-की डाली वेबसाइट पर

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2014-15 (एचटेट) की लेवल-1 (पीआरटी) व लेवल-2 (टीजीटी) की आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं इसके साथ-साथ संबंधित अभ्यर्थियों की ईमेल आईडी पर भी भेज दी गई है।

HTET: लेवल-3 का पेपर दोबारा अगले साल जनवरी में संभव

भिवानी. हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 (पीजीटी) की रद्द हुई परीक्षा अब दोबारा अगले साल जनवरी में ही हो सकती है। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए सरकार को पत्र लिख दिया है। शिक्षा मंत्री चीन दौरे से आ चुके हैं, लेकिन अभी सरकार ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। परीक्षा के लिए सरकार को देखना होगा कि उस दिन अन्य कोई परीक्षा तो नहीं है। इसके बाद सरकार बोर्ड से पूछेगी कि पेपर कितने दिन के नोटिस पर कराया जा सकता है।

December Holidays, Monthly test, winter holidays,school time

  • School time : 9.30AM= 3.30PM
  •  06/12 = रविवार

HTET दिल्ली के प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट से हल कराया था पेपर

HTET लेवल-तीन का प्रश्नपत्र दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट पर सॉल्व कराया गया था। प्रश्नपत्र इंस्टीट्यूट के कर्मचारी के जरिये ही संस्थान में मंगवाया गया था और उसके बाद वहां से आंसर-की भेजी गई।

शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर लगाए 34 उप अधीक्षक

पानीपत : शिक्षा विभाग में 34 कार्यालय सहायकों को उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। आरक्षित कैटेगरी में कार्यरत उप अधीक्षकों के पदावनति के बाद एक सप्ताह से 20 जिलों में पद रिक्त थे।1इसके समाधान के लिए वरिष्ठता सूची में शामिल 34 सहायकों को पदोन्नत कर उप अधीक्षक लगाया गया। सभी को 15 दिन में नए पदभार संभालने होंगे। ऐसा नहीं करने पर आर्डर रद माने जाएंगे।

सीबीएसई का राष्ट्रगान के बारे में स्कूलों को नया दिशा-निर्देश

सीबीएसई ने पत्र से भेजे स्कूलों को निर्देश-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश-विदेश में सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों के प्रमुखों को पत्र भेजकर राष्ट्रगान को सही तरीके से प्रस्तुत करने को कहा है।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रगान की प्रस्तुति के समय अक्सर ऐसा होता है कि समय सीमा का पालन नहीं किया जाता।

घर में है शौचालय तभी मिलेगी सरकारी नौकरी

अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) उम्मीदवारों को शपथ पत्र देना होगा कि उनके घर में शौचालय हैअगर चाहते हैं सरकारी नौकरी तो आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि घर में शौचायल है। पढ़ें सरकारी फरमान। दरअसल पंचायत चुनाव में उम्मीदवार के बाद अब घर में शौचालय न होना या खुले में शौच जाना संविदात्मक नौकरियों के लिए अयोग्य ठहराए जाने का एक आधार हो सकता है।

नौकरी से हटाये गए 3581 गेस्ट टीचर्स अब रह सकेंगे 31 मार्च तक 'मेहमान'

नौकरी से हटाये गए 3581 गेस्ट टीचर्स अब रह सकेंगे 31 मार्च तक 'मेहमान'
चंडीगढ़ : हरियाणा के स्कूलों में सरप्लस करार दिए गए 3581 अतिथि अध्यापकों को मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली। हाईकोर्ट ने उन्हें 31 मार्च तक स्कूलों में पढ़ाने की अनुमति दे दी। इन्हें 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन भी मिलता रहेगा। सरकार की आेर से पेश हुए एडवोकेट जनरल बलदेव महाजन ने कहा, 'नियमित अध्यापकों की भर्ती जल्द पूरी की जाएगी।

7वें वेतन आयोग में 15% वेतन बढ़ाने की सिफारिश

7वें वेतन आयोग में 15% वेतन बढ़ाने की सिफारिश 
नई दिल्ली : सातवां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को सौंप सकता है। सूत्रों के मुताबिक आयोग ने 15% वेतन बढ़ाने की सिफारिश की है। इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 55 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। 

एचटेट : सोनीपत के प्रवीण ने करवाई थी आंसर-की की सौदेबाजी

एचटेट : सोनीपत के प्रवीण ने करवाई थी आंसर-की की सौदेबाजी
जींद : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के पेपर लीक मामले में पुलिस ने सोनीपत के गांव बंदेपुर निवासी राजेश कासा जींद के पिंडारा निवासी संजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि पीजीटी के पेपर की आंसर-की देने के लिए सोनीपत के गांव फतेहपुर निवासी प्रवीण दहिया ने सौदेबाजी कराई थी।

निजी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन होगा निर्धारित

निजी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन होगा निर्धारित  
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार शिक्षा एक्ट (कानून) के उस सेक्शन को हटाने जा रही है जिसके तहत निजी स्कूलों और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बराबर होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 700 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जो बच्चों से प्रतिमाह एक हजार रुपये से भी कम फीस लेते हैं। ऐसे में वह सरकारी स्कूल के बराबर वेतन नहीं दे सकते हैं।

नो डिटेंशन पॉलिसी पर सरकार लाएगी प्रस्ताव

आठवीं कक्षा तक बच्चे को फेल न करने की पॉलिसी पर केजरीवाल ने उठाए सवाल
नई दिल्ली : राजधानी में नो डिटेंशन पॉलिसी यानी आठवीं कक्षा तक बच्चे को फेल न करने की पॉलिसी खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जिस समय यह पॉलिसी बनी शायद इसकी जरूरत रही होगी, लेकिन अब यह पॉलिसी बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर नहीं रह गई है।

surplus guest teacher will again teach

surplus guest teacher will again teach

UPTET news