; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

9455 जेबीटी टीचर्स की नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज

पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 9455 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। हुड्डा सरकार के कार्यकाल में चयन के बाद टीचर्स को लैटर मिल गए थे, लेकिन पोस्टिंग अभी तक भी नहीं हो पाई है।

छात्राओं को अच्छे नंबर का लालच देने वाले शिक्षक का सेक्स वीडियो वायरल

अहमदाबाद। गुजरात के भरुच जिले में छात्राओं को अच्छे नंबर से पास कराने की लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी को गुजरात पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे भरुच लाया गया है और पूछताछ की जा रही है।

2016-17 का आम बजट : जानें क्या हुआ मंहगा-

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को संसद में साल 2016-17 का आम बजट पेश कर रहे हैं। उद्योग जगत से लेकर आम जन तक हर किसी को मोदी सरकार के इस दूसरे बजट से अपेक्षाए हैं। जानें संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में क्या चीजें मंहगे की है।

MDU में 7 मार्च तक नहीं होंगे शैक्षणिक कार्य

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात मार्च तक शैक्षणिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। जाट आरक्षण आंदोलन के बाद भड़की हिंसा के कारण विवि प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। विवि प्रशासन के फैसले से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इंटरनल असेसमेंट में भी होना पड़ेगा उत्तीर्ण

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : स्कूलों में होने वाले इंटरनल एसेसमेंट एग्जाम (आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा) में अगर विद्यार्थी शामिल नहीं होता या फेल होता है तो उसे उस विषय में फेल ही माना जाएगा, भले ही वह मुख्य परीक्षा में पास क्यों न हो गया हो।

7वें वेतन आयोग के अनुसार सेलरी देने को सरकार तैयार

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। इस रिपोर्ट में आम आदमी को प्रभावित करने वाले 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर कहा गया है कि इसके लागू करने से बाजार की कीमतों से अस्थिरता नहीं आएगी। रिपेार्ट में कहा गया है

CBSE की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, परीक्षाएं 1 मार्च से

पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा में 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 1 मार्च से होने वाली इन परीक्षाओं के लिए जरूरी सामान संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भिजवा दिया गया है।

पीजीटी भर्ती : अंग्रेजी और भौतिकी की परीक्षा एक ही दिन

गोहाना: पीजीटी शिक्षकों की भर्ती के मामले में परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अंग्रेजी और भौतिकी विषय की परीक्षा की तिथि 27 मार्च निश्चित की है। काफी विद्यार्थियों ने दोनों विषयों की नौकरी के लिए अलग-अलग आवेदन भी कर रखा है। परीक्षार्थियों ने सरकार ने इन परीक्षाओं को अलग-अलग दिन करवाने की मांग की। 

MIS : स्कूलों में सेवादार अपडेट नहीं कर पा रहे विवरण

MIS : स्कूलों में सेवादार अपडेट नहीं कर पा रहे विवरण
** एमआइएस पोर्टल पर करना है काम
पानीपत : सरकारी स्कूलों में स्थायी तौर पर नियुक्त सेवादार (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) बिना आइडी और पासवर्ड के बायोडाटा अपलोड नहीं कर पा रहे। अधिकारियों से मदद नहीं मिल रही। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद डाटा अपलोड नहीं हो पा रहा।

छुट्टियों ने बाधित की दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई

छुट्टियों ने बाधित की दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई
सतनाली : प्रदेश में करीब 10 दिन तक चले जाट आंदोलन के कारण न केवल सामाजिक भाईचारे व व्यापारियों को नुकसान हुआ है, बल्कि प्रदेश की छवि भी खराब हुई है। आरक्षण आंदोलन के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित करने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई है तथा स्कूलों में समय से पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाएगा।

बजट :चालीस हजार तक बढ़ सकती है आयकर छूट की सीमा

बजट :चालीस हजार तक बढ़ सकती है आयकर छूट की सीमा
नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने आगामी बजट में इनकम टैक्स से छूट की सीमा 40,000 रुपये तक बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि ढाई लाख रुपये की जगह 2.90 लाख रुपये की कर योग्य आमदनी वाले लोगों को इनकम टैक्स से मुक्ति मिल सकती है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

एचटेट मामले में अदालत से मांगा जाएगा अतिरिक्त समय

एचटेट मामले में अदालत से मांगा जाएगा अतिरिक्त समय
जींद : एचटेट मामले में एसआइटी अब 25 फरवरी को हाई कोर्ट में अपनी स्टेट्स रिपोर्ट नहीं सौंप पाएगी तथा इसके लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा जाएगा। हाई कोर्ट ने मामले के आरोपी स्कूल संचालक राजेंद्र गाहल्याण व पूर्व नपा सचिव पवित्र गुलिया को पुलिस जांच में शामिल होने की शर्त के साथ गिरफ्तारी पर स्टे

HTET : 15 मार्च के आसपास होगा एचटेट एग्जाम

HTET : 15 मार्च के आसपास होगा एचटेट एग्जाम
चंडीगढ़ ; जाट आंदोलन की वजह से स्थगित एचटेट परीक्षा 15 मार्च के आसपास होगी। ये जानकारी शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा मार्च में करा दी जाएगी।

बोर्ड की तर्ज पर होंगी नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा

बोर्ड की तर्ज पर होंगी नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा
** शिक्षकों को भी रहना होगा सतर्क
फरीदाबाद : शिक्षा निदेशालय की तरफ से स्कूली परीक्षाओं में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल शिक्षकों पर भी दबाव आ सकता है। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा आयोजित होगी।

मार्किंग, चुनाव अब आरक्षण की आग झुलसा दे बच्चों का भविष्य

मार्किंग, चुनाव अब आरक्षण की आग झुलसा दे बच्चों का भविष्य
** आठ मार्च से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, परिणाम पिछले बार की मुकाबले सकता है और भी कम
भिवानी : प्रदेश में आरक्षण की आग ने जो जख्म दिए हैं उससे भाईचारे और व्यापार को जितना नुकसान हुआ है उसे भरने में साल लग सकते हैं, लेकिन इस आरक्षण की आग में स्कूली विद्यार्थियों का भविष्य भी झुलस सकता है।

UPTET news