संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी शिक्षामंत्री डॉ.दलजीत ¨सह चीमा ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में
छह हजार नए अध्यापकों की नियुक्तियां दो सप्ताह तक कर दी जाएगी। चीमा गांव
चनौली में एक समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोलह हजार
अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जोरों पर है।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
शिक्षा विभाग के ऑनलाइन तबादलों में 85 फीसदी टीचर्स को मिले मनचाहे स्टेशन
प्रदेश के इतिहास में पहली बार शिक्षा विभाग ने एतिहासिक कदम उठाते हुए करीब दस हजार शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले किए. ना किसी की सिफारिश और ना कोई गड़बड़ी की आशंका. शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास के मुताबिक ऑनलाइन तबादलों में करीब 66 प्रतिशत शिक्षकों को पहले जोन में ही उनकी पसंद का पहला स्कूल दिया गया है जबकि करीब 16प्रतिशत शिक्षकों को पहले ही जॉन में दूसरी चवाइस का स्कूल दिया गया है.
ट्रांसफर का विकल्प नहीं देने वाले पीजीटी फिलहाल नहीं होंगे रिलीव
नईट्रांसफर पॉलिसी के तहत राज्य में जिन पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स या
लेक्चरर्स ने अपने ट्रांसफर के लिए कोई विकल्प नहीं दिया था, सरकार ने
उन्हें फिलहाल रिलीव करने पर रोक लगा दी है। ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब
400 है।
नव चयनित जेबीटी को सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी से मिला जल्द नियुक्ति का भरोसा
चंडीगढ़ | लंबेसमय से संघर्ष कर रहे नव चयनित 12,731 जेबीटी को सीएम के
प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने जल्दी नियुक्ति दिलवाने का भरोसा
दिलाया है। जेबीटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान राजेंद्र शर्मा के
नेतृत्व में मंगलवार को खुल्लर और हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर
यादव से मिला।
प्रोफेसर्स के तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए
कॉलेजों में कई सालों से जमे प्रोफेसर्स के तबादले को
लेकर चंडीगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। फैसले के तहत
कॉलेज टीचर्स को अब बारी-बारी सभी कॉलेजों में पढ़ाना होगा। चंडीगढ़ का
हायर एजुकेशन विभाग पहली बार कॉलेज प्रोफेसर्स की ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर
रहा है। गवर्नमेंट कॉलेजों में इस समय अधिकतर प्रोफेसर 15 से 25 साल से एक
ही जगह जमे हुए हैं।
सुपर टैलेंटेड है ये 4 साल की बच्ची, मिला नौवीं कक्षा में दाखिला
लखनऊ। चार साल की बच्ची को अगर नौवीं कक्षा में दाखिला मिले तो शायद ही किसी को विश्वास हो लेकिन ऐसा हो गया है। चार साल की अनन्या को अपनी औपचारिक स्कूली शिक्षा शुरू करने के पहले ही नौवीं कक्षा में सीधे प्रवेश दे दिया गया।
आईआईटी प्रोफेसर ने कहा- रोज 1 घंटा खेलें जरूर, 10वीं के छात्र ने 22 घंटों का शेड्यूल बता कहा- जान लोगे क्या
सुबह 5 बजे होमवर्क कर स्कूल जाता हूं। 3 बजे लौटकर खाना खा आराम, फिर कोचिंग। 7:30 बजे वहां से आता हूं। कोचिंग का होमवर्क, फिर डिनर में 10 बजे जाते हैं। किसी के साथ बैठने का समय तक नहीं।
कंप्यूटर टीचर्स का शिक्षा सदन के बाहर बवाल, रास्ता जाम
जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के करीब 2600 कंप्यूटर टीचर्स
नौकरी बहाली की माग को लेकर एक बार फिर से सोमवार को सड़कों पर दिखे।
शिक्षकों ने शिक्षा सदन का घेराव किया। पंचकूला प्रशासन ने टीचरों को शाम
तक मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन तो दिया, मगर मुलाकात नहीं हो पाई।
बहाली की मांग को लेकर कंप्यूटर टीचर्स ने किया प्रदर्शन, एक महिला की तबीयत बिगड़ी
पंचकूला. नौकरी बहाली की मांग कर रहे कंप्यूटर टीचरों ने साेमवार को सेक्टर-5 शिक्षा सदन के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग की ओर सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर टीचरों के कुल 3336 पदों की प्रस्तावित भर्ती नवंबर 2015 में अटक गई थी।
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दस्तक
चंडीगढ़।हरियाणा
शिक्षा विभाग से हटाए गए 3581 सरप्लस गेस्ट टीचर्स ने अपनी वापसी के लिए
सुप्रीम कोर्ट में अपने टर्मिनेशन आर्डर पर रोक लगाने की मांग को लेकर
अर्जी दायर की है।
तबादला नीति की विसंगतियों से प्राध्यापकों में रोष
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को जारी हुई तबादला सूची में विभिन्न
विसंगतियों के आरोप लगने आरंभ हो गए हैं। जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों
के प्राध्यापकों को दूरदराज के जिलों में स्टेशन मिलने से भारी रोष
व्याप्त है।
रोहतक में मांगी ट्रांसफर, भेज दिए 200 किमी दूर
पहलीबार एक साथ 10 हजार पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के ऑनलाइन ट्रांसफर
करके अपनी पीठ ठोक रहे शिक्षा विभाग के सिस्टम पर सवाल खड़े होने शुरू हो
गए हैं। शिक्षकों को मनपसंद स्टेशन देने का वादा कर उनसे 25-30 ऑप्शन भरवाए
गए, लेकिन उन्हें 200 किलोमीटर दूर तक भेज दिया गया।
पंचकूला : कंप्यूटर शिक्षकों का फूटा गुस्सा,शिक्षा विभाग का किया घेराव
पंचकूला में प्रदेश भर के कंप्यूटर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है और
उन्होंने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कंप्यूटर शिक्षक सरकार के
खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार को सड़कों पर उतरे और पंचकूला के
सेक्टर-5 स्थित शिक्षा विभाग का घेराव किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)