भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की सेमेस्टर परीक्षा सितंबर-2015 के कुछेक परीक्षा केंद्रों पर कुछ विषयों की रद हुई पुन: परीक्षा अब 23 से 26 अक्टूबर तक संचालित कराई जाएगी।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि दसवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर (नियमित री-अपीयर) के हिन्दी व सामाजिक विज्ञान विषयों की पुन: परीक्षा 23 अक्तूबर, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 24 अक्तूबर एवं गणित विषय की पुन: परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रात: 11.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक संचालित होगी। दसवीं कक्षा के द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर) के हिन्दी विषय की पुन: परीक्षा 23 अक्टूबर, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 24 अक्टूबर एवं शारीरिक शिक्षा विषय की पुन: परीक्षा 25 अक्टूबर को दोपहर 02.30 बजे से सायं 05.00 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने आगे बताया कि बारहवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर (नियमित री-अपीयर) के हिन्दी, अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान विषयों की पुन: परीक्षा 23 अक्टूबर, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 24 अक्टूबर, गणित विषय की पुन: परीक्षा 25 अक्टूबर एवं राजनीति विज्ञान व लेखांकन विषयों की पुन: परीक्षा 26 अक्टूबर को प्रात: 11.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक संचालित होगी।1वहीं, दूसरी ओर इसी तरह बारहवीं कक्षा के द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर) के अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 23 अक्टूबर, हिन्दी विषय की पुन: परीक्षा 24 अक्टूबर, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान व गणित विषयों की पुन: परीक्षा 25 अक्टूबर एवं इतिहास विषय की पुन: परीक्षा 26 अक्टूबर को दोपहर 02.30 बजे से सायं 05.00 बजे तक संचालित होगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC