भास्कर न्यूज | यमुनानगर नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों से खाली सीटों का ब्यौरा शिक्षा विभाग को नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार तक सभी ब्लॉकों से निजी स्कूलों में खाली सीटों की सूची डीईओ कार्यालय को भेजी जानी थी। मात्र जगाधरी व साढौरा ब्लॉक ने समय पर सूची उपलब्ध करवाई।
शाम चार बजे तक भी ब्लॉकों से सूची नहीं आई, तो विभाग की ओर से मेल कर सूची भिजवाने के आदेश दिए गए। जिसके बाद देर शाम तक बिलासपुर ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉकों ने सूची जारी कर दी। लेकिन उसमें भी सभी स्कूलों की सूची नहीं है। जिले में करीब 311 निजी स्कूल हैं। इनमें से डीईओ कार्यालय में मंगलवार की शाम तक 184 स्कूलों से ही खाली सीटों का ब्यौरा मिल सका है। अब डीईओ कार्यालय की ओर से बीईओज को आदेश दिए गए हैं कि जिन स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
निजी स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी मिलने पर उन्हें सार्वजनिक किया जाना था। जिसके बाद दस अप्रैल तक छात्रों को नियम 134ए के तहत इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन करने हैं। 12 अप्रैल को पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट शिक्षा विभाग जारी करेगा। 15 अप्रैल को असेस्टमेंट टेस्ट होगा, 20 को रिजल्ट जारी होगा। 22 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर ड्रा निकलेगा। दो मई को यदि किसी स्कूल में खाली सीटें रहती है, तो बचे आवेदकों का दाखिला होगा जो पांच मई तक चलेगा।
जगाधरी ब्लॉक से 84 स्कूलों की आई सूची
जगाधरी ब्लॉक से 84 निजी स्कूलों से खाली सीटों की सूची डीईओ कार्यालय को मिली है। हालांकि 59 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने खाली सीटों का ब्यौरा नहीं दिया है। इसके अलावा सरस्वतीनगर से 18, साढौरा से 25, छछरौली से 33 व रादौर से 24 स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी विभाग को मिली है।
यह है स्थिति
जगाधरी ब्लॉक से 84 स्कूलों की सूची जारी हुई है। इसके हिसाब से इन स्कूलों में 2129 सीटें पहले से ही भरी हुई है। जबकि खाली सीटों की संख्या 2214 हैं। इसी तरह से साढ़ौरा ब्लॉक से जो स्कूलों की सूची जारी हुई है। उसके हिसाब से 260 सीटें पहले से भरी हुई हैं। जबकि खाली सीटों की संख्या 374 है। छछरौली में 769 खाली सीटें हैं।जबकि पहले से भरी हुई 190 सीटें हैं।
जिन स्कूलों ने सूची नहीं दी है। उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। यदि नोटिस का जवाब स्कूल नहीं देते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द करने के लिए हेड ऑफिस में लिखा जाएगा। जय सिंह जुल्का, बीईओ जगाधरी।
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Haryana latest news - Source of Reliable Information
Breaking News
- RSMSSB NTT Teacher Recruitment 2018: राजस्थान में 1310 एनटीटी शिक्षकों की भर्ती @rsmssb.rajasthan.gov.in
- DC Rate Jobs in Haryana 2021: डीसी रेट जॉब इन हरयाणा 2021, Latest Haryana DC Rate Vacancies
- तबादलों के तनाव के बीच परीक्षा शेड्यूल जारी
- कम्प्यूटर टीचरों को 21 मई के बाद नहीं हटाया जाएगा: खुल्लर
- Bed from Ignou 2017 Notice
Govt Jobs India - Alerts
Recent in Fashion
Random Posts
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();