प्रदेशभर के चयनित जेबीटी टीचर्स ने रविवार को सीएम सिटी में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. नई अनाज मंडी में हजारों की संख्या में जेबीटी टीचर पहुंचे और एक महारैली का आयोजन किया. इस दौरान टीचरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
JBT teacher : पोस्टिंग के लिए संघर्षरत जेबीटी टीचर्स ने करनाल से भरी हुंकार
करनाल। प्रदेशभर के चयनित जेबीटी टीचर्स ने रविवार को सीएम
सिटी करनाल में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। नई अनाज मंडी में हजारों जेबीटी
टीचर पहुंचे और एक महारैली का आयोजन किया। इस दौरान टीचरों ने सरकार के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की व आरोप लगाया है कि सरकार ने मार्च 2015 में 77
दिनों में चयनित जेबीटी टीचरों को नियुक्ति देने का वादा किया था, जो अभी
तक पूरा नहीं किया।
JBT Teacher : जेबीटी ने भरी हुंकार, छावनी में तब्दील हुई अनाजमंडी
जागरण संवाददाता, करनाल चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के बैनर तले चयनित जेबीटी टीचर्स ने वादा
निभाओ महारैली के तहत रथ यात्रा निकाली। सुबह 11 बजे अनाज मंडी में पहुंचे
जेबीटी टीचर्स ने धरना दिया। प्रदेशभर से करीब ढाई हजार की संख्या में
पहुंचे टीचर्स अनाज मंडी में एकत्रित हुए।
कंबोज ने फिर उठाया डेपुटेशन पर आए टीचर्स का मुद्दा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : जब तक ओवर स्टे हो चुके डेपुटेशन अध्यापकों
को वापस उनके स्टेट में नहीं भेजा जाता ह,ै उस समय तक डेपुटेशन के खिलाफ
संघर्ष जारी रहेगा। यह कहना है यूटी कैडर एजुकेशन यूनियन के प्रेसिडेंट
सवर्ण सिंह कंबोज का। कंबोज ने नवनियुक्त एमएचआरडी मंत्री प्रकाश जावडे़कर
को पत्र लिखकर डेपुटेशन के मुद्दे को एक बार फिर से उठाया है।
सरकार पर गरजे चयनित जेबीटी शिक्षक
संवाद सहयोगी, इंद्री : चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के शिक्षकों ने जल्द
से जल्द नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर संत निरंकारी भवन में एक बैठक
की। शिक्षकों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संघर्ष समिति
की रथ यात्रा में चल रहे कोर कमेटी के सदस्यों ने चयनित जेबीटी शिक्षकों को
17 जुलाई को करनाल में होने वाली वादा निभाओ महारैली में बड़ी संख्या में
पहुंचने का न्योता दिया।
शिक्षकों को तबादला सूची आने का इंतजार
संवाद सहयोगी, कनीना:ऑनलाइन तबादलों के लिए आवेदन करने की तिथि संपन्न
होने पर शिक्षक अब लिस्ट आने के इंतजार में हैं। भारी संख्या में ऑनलाइन
आवेदन किए गए हैं। पहली बार शिक्षा विभाग यह कार्यवाही कर रहा है। तबादला
सूची के इंतजार के चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है और
शिक्षक अपनी-अपनी बदली का इंतजार कर रहे हैं।
पांच माह का इंतजार समाप्त, 19 को होगी हाउस की बैठक
जागरण संवाददाता, करनाल : पांच महीने बाद आखिरकार पार्षदों का इंतजार
समाप्त होगा। 19 जुलाई को विकास सदन में नगर निगम हाउस की बैठक होगी। लंबे
समय से विकास कार्यों को एजेंडों में शामिल करवाने के लिए तरस रहे पार्षदों
का इससे राहत मिलेगी।
एसडीएम ने स्कूलों को 134 ए के तहत दाखिला देने के निर्देश दिए
संवाद सहयोगी, गन्नौर: उपमंडल अधिकारी (ना.) डॉ. सुभीता ढाका ने निजी
स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे तुरंत प्रभाव से 134-ए के तहत आने
वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूलों में दाखिला दें। उन्होंने कहा कि 134-ए
के अंतर्गत आयोजित प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने उपरांत दाखिले के लिए
तैयार प्रथम सूची में 95 विद्यार्थियों के नाम आते हैं, जिनमें से केवल 50
विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया गया है।
रैली कर सीएम को नियुक्ति का दिलाएंगे वादा याद
रिजल्ट घोषित
होने के 23 महीने बाद भी नियुक्ति होने से बिफरे चयनित जेबीटी शिक्षक अब
आरपार के संघर्ष की रणनीति के तहत 17 जुलाई को करनाल में महारैली करेंगे।
प्रदेशभर के चयनित जेबीटी शिक्षक वहां पर अपने परिवारों के साथ पहुंचेंगे।
यह बात पत्रकारवार्ता में चयनित जेबीटी शिक्षकों की संघर्ष समिति के सदस्य
संजीव खरकभूरा ने कही।
औचक निरीक्षण में गैर हाजिर मिले शिक्षक
जिला शिक्षा
अधिकारी सुरेश गोरिया ने गुरुवार को जिले के कई विद्यालयों का औचक
निरीक्षण किया। डीईओ के आने की भनक लगते ही विद्यालयों में हड़कंप मच गया।
जेबीटी भर्ती घोटाला : नियुक्ति रद करने पर फैसला देेने से हाईकाेर्ट की खंडपीठ का इन्कार
चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की खंडपीठ ने ओमपकाश
चौटाला के शासनकाल साल में भर्ती किए गए 3206 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति
के मामले में फैसला देने से इन्कार कर दिया। हाई कोर्ट की एकल ने इन
शिक्षकों की नियुक्ति को खारिज कर दिया था। शिक्षकों ने इसे खंडपीठ में
चुनौती दी थी। खंडपीठ ने इस पर सुनवाई करने के बाद 2 जून को फैसला सुरक्षित
रख लिया था।
टीचर्स ने मनाया मांग दिवस, काले बैज लगाकर दिया धरना
जागरण संवाददाता, पंचकूला : राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला के
प्राध्यापकों ने वीरवार को माग दिवस मनाया। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक
काले बैज लगाकर अपनी मागों के समर्थन में साकेतिक धरना करते नजर आए।
शिक्षकों को सता रही ट्रांसफर की चिंता विद्यार्थियों की पढ़ाई कर दी चौपट
सरकार की शिक्षक
ट्रांसफर पॉलिसी बीरबल की खिचड़ी बनती जा रही है। पीजीटी को अपनी च्वाइस
के स्टेशन भरने के लिए फिर से दो दिन का समय बढ़ा दिया गया है। अब वे 15
जुलाई रात 11 बजकर 51 मिनट तक अपने मनपसंदीदा स्टेशन भर सकेंगे।
जिले भर के अध्यापकों को मिलेगा प्रशिक्षण
राजकीय स्कूलों
में तीसरी कक्षा को पढ़ाने वाले सभी जेबीटी अध्यापकों को शिक्षा विभाग अब
प्रशिक्षण देगा। जिससे स्कूलो में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके वही
अध्यापको को नए पाठयक्रम से अवगत करवाया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर चार
मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं।
134-ए की परीक्षा का परिणाम घोषित किया
शिक्षा विभाग
द्वारा निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा को लेकर ली गई परीक्षा के 134-ए
नियम के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसको लेकर कुछ समय पहले विद्यार्थियों
की परीक्षा ली गई थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)