जागरण संवाददाता, रोहतक : गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की गेट मीटिंग बुधवार
को मदवि के प्रशासनिक भवन के सामने हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान
रणधीर कटारिया ने की। गेट मीटिंग में राज्य सरकार से संबंधित मांगों पर
चर्चा हुई और सरकार के खिलाफ दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया।
प्रधान ने कहा कि हरियाणा सरकार से बार-बार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग के बावजूद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने इसके लिए संघर्ष की तैयारी का आह्वान किया। प्रधान ने कहा कि अगर कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी नहीं हुई तो हरियाणा प्रदेश विवि महासंघ से पीछे नहीं हटेगा।
प्रधान ने बताया कि सात व आठ मई को लखनऊ विवि में आयोजित सम्मेलन में अखिल भारतीय विवि संघ के तत्वावधान में लिए गए फैसलों को गेट मी¨टग में कर्मचारियों के समक्ष रखा गया जो सर्वसम्मति से पास हुए। आठ जुलाई को मांगों को लेकर पूरे देश में विवि कर्मचारी संघ कुलपतियों के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अगर फिर से केंद्र सरकार सहानुभूति पूर्वक हमारी मांगों पर विचार नहीं करती तो नौ अगस्त को पूरे भारत के विश्वविद्यालयों के लगभग 3.50 लाख कर्मचारी रोष प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली का फैसला लिया जाएगा। जो लोकसभा के आगामी सत्र के दौरान होगा। अगर सरकार फिर भी नहीं मानती तो दो सितंबर को पूरे भारत के गैर शिक्षक कर्मचारी संघों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं की तो केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी और कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान निरंजन, महासचिव अनिल मल्होत्रा, सहसचिव प्रेम ¨सह सजवाण, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र ने भी संबोधित किया।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC