भास्कर न्यूज | राजधानी हरियाणा लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे नवचयनित जेबीटी के लिए अच्छी
खबर है। प्रदेशभर में 915 जेबीटी को एडहॉक पर स्कूलों में लगाया जाएगा।
मेवात और गुड़गांव में सबसे ज्यादा नियुक्तियां होंगी। शिक्षा निदेशक ने इस
संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
साथ ही
नियुक्त किए जाने वाले जेबीटी की लिस्ट भी जारी की है। शिक्षा विभाग के
आदेशों के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों में जो मेरिट जोन में हैं, लेकिन
कोर्ट का स्टे होने की वजह से रेगुलर नियुक्ति नहीं दी जा सकती। इसके अलावा
जो उम्मीदवार संयुक्त मेरिट के अनुसार लोअर मेरिट में आए हैं, उनको एडहॉक
पर नियुक्ति दी जानी है। इसलिए इन्हें अब एडहॉक आधार पर नियुक्ति देने का
निर्णय लिया गया है।
ऐसे मिलेंगे स्कूल
विभाग की ओर से इनकी नियुक्ति दिसंबर में जारी आदेशों के अनुसार
होगी। इसके तहत इनका वेतन 21,715 र. होगा। स्कूल आवंटन में 70% से ज्यादा
दिव्यांग महिला व पुरुष को प्राथमिकता दी जाएगी। इनके बाद विधवा, महिला,
कैंसर पीड़ित, जिनके छोटे बच्चे या प|ी 70% से ज्यादा दिव्यांग व आखिर में
पुरुष जेबीटी को स्कूल आवंटन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने दिए आदेश सबसे ज्यादा मेवात और गुड़गांव में लगाए जाएंगे
किस जिले में कितने जेबीटी को नियुक्ति
जिला संख्या
अम्बाला 1
भिवानी 18
फरीदाबाद 15
फतेहाबाद 7
गुड़गांव 276
हिसार 19
झज्जर 10
जींद 6
कैथल 7
करनाल 20
कुरुक्षेत्र 5
जिला संख्या
महेंद्रगढ़ 3
मेवात 350
पलवल 13
पंचकूला 9
रेवाड़ी 25
रोहतक 7
सिरसा 12
पानीपत 29
यमुनानगर 5
मेवात कैडर 78
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();