हरियाणा विद्यालय अध्यापक
संघ के जिला प्रधान सतबीर गोयत, सचिव बूटा सिंह प्रेस सचिव रामपाल शर्मा
ने कहा कि हरियाणा सरकार 134ए शिक्षा अधिकार कानून का घाल-मेल करें। भाजपा
सरकार 134ए की आड़ में प्राइवेट स्कूलों की लाबी के दबाव में सरकारी बजट को
पुलओवर करना चाहती है।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
जेबीटी अध्यापकों के भविष्य का फैसला 25 मई तक टला
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के समय में भर्ती हुए 3206 जेबीटी अध्यापकों के भविष्य का फैसला 25 मई तक टल गया है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने सरकार द्वारा पेश किये गए भर्ती रिकॉर्ड पर संदेह जताते हुए कहा कि सीबीआई की और से आया रिकॉर्ड फोटोस्टेट है।
बिजली कर्मियों व जेबीटी अध्यापकों के समर्थन में धरना आज
जागरण संवाददाता, कैथल : बिजली विभाग के ठेका कर्मियों के दमन के खिलाफ
और नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति जल्द कराने की मांग को लेकर लघु
सचिवालय परिसर में संयुक्त धरना दिया जाएगा।
जेबीटी का अनोखा विरोध, मुंडन कराया-आज लगाएंगे मीठे पानी की छबील
जागरण संवाददाता, पंचकूला : चयनित जेबीटी का महापड़ाव लगातार चौथे दिन भी
जारी रहा। जेबीटी ने अपनी मागों के पूरा नहीं होने के चलते विरोध का अनोखा
ढंग अपना मुंडन करवाया। शिक्षकों ने वीरवार को भी मीठे पानी की छबील लगाकर
शांतिमय विरोध की बात कही है।
जेबीटी टीचर्स ने अनोखे ढंग से किया सरकार की लेटलतीफी का विरोध
पंचकूला, (संजय): हरियाणा में 9455 चयनित जेबीटी ने
अनोखे ढंग से सरकार की लेटलतीफी का विरोध किया। दरअसल ज्वाइनिंग लैटर नहीं
मिलने के विरोध में हरियाणा के चयनित जे.बी.टी. टीचरों का महापड़ाव बुधवार
को चौथे दिन भी जारी रहा।
आइएएस बन लोगों की सेवा करूंगी: सहर
संवाद सहयोगी, पलवल : हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा
अव्वल रही है। अव्वल आने वाली बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सफल होकर देश
की सेवा का सपना संजो रखा हैं। कोई इंजीनियर बनकर तो कोई शिक्षक या डॉक्टर
बनकर समाज में सेवा करना चाहती हैं।
यूजीसी का नया फरमान बना शिक्षकों के गले की फांस
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एकेडमिक परफार्मेंस इंडेक्स (एपीआइ) स्कीम देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के भविष्य पर संकट के बादल लेकर आई है।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड: बारहवीं की परीक्षा में फिसड्डी रहा अपना जिला
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के लाख दावों के बावजूद इस बार फरीदाबाद की स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब रही। जिले में 12 हजार में से मात्र 5 हजार परीक्षार्थी हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में फरीदाबाद प्रदेश भर में 21वें स्थान पर रहा।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के लाख दावों के बावजूद इस बार फरीदाबाद की स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब रही। जिले में 12 हजार में से मात्र 5 हजार परीक्षार्थी हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में फरीदाबाद प्रदेश भर में 21वें स्थान पर रहा।
एक साल की हो सकती है M.Ed. की डिग्री
शिमला: एम.एड. कोर्स को एक साल कोर्स करने की सिफारिश की गई है। बी.एड. के 2 वर्षीय कोर्स किए जाने के बाद एम.एड. को एक वर्षीय कोर्स करने की सिफारिश की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय समिति ने यह सिफारिश की है।
खाली पड़े हैं लाखों के वेतन वाले ये पद...
भारत में जहां बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कुशल कर्मियों को भी नौकरियां नहीं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन कुशल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। एक वेबसाइट के मुताबिक इंजीनियर, नर्स, डेवलपर्स, टीचर्स और शैफ के पदों के लिए कुशल कर्मचारियों की तलाश है।
नवनियुक्त जेबीटी पर लाठीचार्ज की ¨नदा
जागरण संवाददाता, कैथल : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनियुक्त
जेबीटी पर लाठीचार्ज की ¨नदा की है। मंगलवार को जिला प्रधान राजेश बैनवाल
की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महासचिव शमशेर कालिया ने कहा कि प्रदेश
सरकार कर्मचारी विरोधी है।
सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे गैर शिक्षक कर्मी
जागरण संवाददाता, रोहतक : गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की गेट मीटिंग बुधवार
को मदवि के प्रशासनिक भवन के सामने हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान
रणधीर कटारिया ने की। गेट मीटिंग में राज्य सरकार से संबंधित मांगों पर
चर्चा हुई और सरकार के खिलाफ दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया।
पदोन्नति के फेर में गुरुजी फिर चले पढ़ाई करने
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार ने पीजी की पदोन्नति में
उसी विषय की स्नातकोत्तर की शर्त क्या लगाई गुरुजी चारों खाने चित हो गए।
पहले बीएड कर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षित किया और बाद में जो
फंसी उसी विषय में प्राइवेट स्नातकोत्तर भी कर डाली। अब शिक्षकों के सामने
समस्या खड़ी हो गई है कि जिस विषय को वे वर्षो से पढ़ा रहे हैं, उस विषय की
तो स्नातकोत्तर की डिग्री उसके पास है ही नहीं।
जेबीटी शिक्षकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
नियुक्ति की मांग कर रहे जेबीटी शिक्षकों पर रविवार को लाठीचार्ज किया गया. करीब साढ़े नौ हजार जेबीटी शिक्षक रविवार को चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे. वे मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो उनपर लाठीचार्ज कर दिया गया. उनपर पानी की बौछारे भी की गईं.
शिक्षक बनाने का सपना दिखा हजारों बेरोजगारों से फर्जीवाड़ा
जागरण संवाददाता, अंबाला : अध्यापक बनाने का सपना दिखाकर देशभर के
हजारों बेरोजगारों से एक कंपनी ने फर्जीवाड़ा कर दिया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन
एजुकेशन प्रोग्राम फेस दो का झांसा देकर कंपनी ने न केवल हजारों
बेरोजगारों के लिए परीक्षा आयोजित की बल्कि पेपर के नाम पर लाखों रुपये की
ऑनलाइन किताबें भी बेच डाली। परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे लेकिन कोई
सी¨टग प्लान नहीं था।
Subscribe to:
Posts (Atom)