; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

12वीं के बाद शॉर्ट टर्म कोर्सेज़ से मिल सकती है अच्छी जॉब

नई दिल्ली. बाहरवीं के रिजल्ट आने के बाद बहुत से स्टूडेंट स्कूल से बाहर निकलने के बाद अब कॉलेज लाइफ में कदम रखने को तैयार हैं। लेकिन यहां पर कई युवा कश्मकश में फंस जाते हैं कि डिग्री कोर्स की तरफ जाएं या कुछ और ट्राई करें। चलिए आज आफका ये कंफ्यूजन भी दूर किए देते हैं।

बिहार एसएससी दे रहा है असिस्टेंट टीचर बनने का मौका

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बिहार एसएससी) ने हिंदी, इतिहास एवं संस्कृत विषय के असिस्टेंट टीचर की कुल 100 रिक्तियों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों पर 6 जून, 2016 तक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

14 सरकारी स्कूल जीरो पर आउट

शिक्षा विभाग प्रदेश में शिक्षा सुधार के चाहे बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन प्रदेश के सरकारी स्कूलों का जीरो परिणाम अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। रविवार को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश के 14 सरकारी स्कूलों और 3 एडिड स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा।

ट्रांसफर पॉलिसी के तहत मांगी शिक्षकों से आपत्ति

जागरण संवाददाता, सिरसा शिक्षा विभाग जल्द ही टीचर ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने जा रहा है जिसके जिले को सात जोन में बांटा गया है। इस पर अगर कोई टीचर अपनी आपत्ति करना चाहता है तो विभाग के पास कर सकता है। इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति पॉलिस के तहत नहीं मानी जाएगी।

हरियाणा : HTET के जैमर ने दिया झटका, 1.20 करोड़ का फटका

हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जैमर ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित HTET परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। इन्हीं जैमर के खर्चे पर अब शिक्षा बोर्ड बुरी तरह फंसा है।

10वीं की परीक्षा में हरियाणा में टॉपर बनीं लाडो, जानिए क्या है सपना

हरियाणा बोर्ड 10वीं में महेंद्रगढ़ की अनन्या 500 में से 494 अंकों के साथ प्रदेश टॉपर है। वहीं 492 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर रही ऐलनाबाद की संदीप कौर। और दोनों का ही सपना यूपीएससी है।हरियाणा बोर्ड 10वीं में महेंद्रगढ़ की बेटी आन्या 500 में से 494 अंकों के साथ प्रदेश टॉपर है।

CBSE 12वीं के टॉप 3 में हरियाणा की दो बेटियां, सेकंड टॉपर को मिलेंगे 1 लाख

पिहोवा (कुरुक्षेत्र)/करनाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो शनिवार सुबह-सुबह परीक्षार्थियों में खुशी छा गई। खासकर हरियाणा की दो बेटियों पलक गुप्ता और सौम्या उप्पल और उनके घरवालों के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे।

हरियाणा: शिक्षा अधिकारी का टीचरों के लिए कड़ा आदेश, अब नहीं चला पाएंगे फेसबुक और व्हाट्सएप

हिसार. आपने कई बार पंचायतों के फरमान तो सुने होंगे लेकिन इस बार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से हिसार के टीचरों के लिए एक फरमान सुनाया है। बता दें कि जो टीचर क्लास में फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया करते थे वे अब इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कक्षा के समय मोबाइल या सोशल मीडिया के प्रयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

गर्मी का असर, स्कूलों में एक सप्ताह पहले छुट्टियां

गर्मी का असर, स्कूलों में एक सप्ताह पहले छुट्टियां
इस बार अवकाश 23 मई से आरंभ होकर 25 जून तक रहेंगे
चंडीगढ़ : झुलसा देने वाली गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक सप्ताह पहले ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। शिक्षा विभाग आम तौर पर एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश करता है, लेकिन इस बार रिकार्ड तोड़ गर्मी की वजह से अवकाश 23 मई से आरंभ होंगे और 25 जून तक रहेंगे।

टीजीटी साइंस प्रमोशन में अंको की शर्त को हाईकोर्ट में चुनौती

टीजीटी साइंस प्रमोशन में अंको की शर्त को हाईकोर्ट में चुनौती
2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर स्नातक में 50 % अंकों की शर्त लागू नहीं
प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग डीईईओ कुरुक्षेत्र को नोटिस
चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग में जेबीटी से टीजीटी साइंस प्रमोशन में आड़े रही स्नातक डिग्री में 50 फीसदी अंकों की शर्त के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग, डीईईओ कुरुक्षेत्र अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

23 मई तक तबादला निति पर बनी सूची पर शिक्षक दर्ज करा सकते है आपत्ति

23 मई तक तबादला निति पर बनी सूची पर शिक्षक दर्ज करा सकते है आपत्ति
चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग की ओर से 30 अप्रैल 2016 को अध्यापक तबादला नीति-2016 जारी की जा चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने जिलों के स्कूलों की जोन के आधार पर सूची बनाकर विभाग की वेबसाइट पर डाली गई है। सरकारी स्कूलों की जोन के आधार पर बनी सूची पर आपत्ति आमंत्रित की हैं।

हाईकोर्ट ने कहा, निजी स्कूल दूध के धुले नहीं

हाईकोर्ट ने कहा, निजी स्कूल दूध के धुले नहीं
आरटीई व 134ए के खिलाफ याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
चंडीगढ़ : हरियाणा में शिक्षा का अधिकार नियम 134 ए के तहत गरीब वर्ग के छात्रों को दाखिले के मामले में प्राइवेट स्कूलों की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्कूलों को भी उनका फर्ज याद रखने की हिदायत दी। कोर्ट ने कहा कि सरकार की मंशा पर सवाल उठाने वाले स्कूल भी दूध के धुले नहीं हैं।

बीएड में दाखिले के लिए देशभर में ‘नीटे’

बीएड में दाखिले के लिए देशभर में ‘नीटे’
बीएड में दाखिले के लिए भी देशभर में एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की अनुशंसा
कमेटी ने इस प्रवेश परीक्षा का नाम नीटे (नेशनल इंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर टीचर एजुकेशन) रखा है
बीएड को चार साल का करने का सुझाव

अध्यापकों की कमी, हाईकोर्ट में डलेगी याचिका

अध्यापकों की कमी, हाईकोर्ट में डलेगी याचिका
गुड़गांव : काफी समय से अध्यापकों की कमी झेल रहे मेवात की लोगों की समस्या को डीएलएसए ने उठाने का फैसला लिया है। इस समस्या को जिला विविध सेवाएं प्राधिकरण (डालसा) राज्य विधि प्राधिकरण (हालसा) की मार्फत हाईकोर्ट में याचिका दायर करने जा रहा है। इसकी तैयारी कर ली गई है।

कंप्यूटर टीचर पढ़ा रहा इंग्लिश, हिंदी वाला संस्कृत

कंप्यूटर टीचर पढ़ा रहा इंग्लिश, हिंदी वाला संस्कृत
जाखल : गांव सिधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर सिखाने वाला टीचर इंग्लिश पढ़ा रहा है तो हिंदी का टीचर संस्कृत पढ़ा रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई क्या होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इन हालातों को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।

UPTET news