केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार के गंभीर होने का दावा करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गुरूवार को जोर दिया कि इस साल के अंत तक अधिकतर खाली पदों पर नियुक्तियां हो जाएंगी.
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकली है 487 वैकेंसी
SSA (सर्व शिक्षा अभियान) ने नोटिफिकेशन जारी कर शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य प्रतिभागी 487 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नौ को बीईओ के खिलाफ धरना देंगे शिक्षक
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ- 70 की एक बैठक का आयोजन वीरवार को रादौर में
किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रविन्द्र कांबोज मंधार ने की।
बैठक में ब्लॉक के अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। बैठक में खंड
शिक्षा अधिकारी रादौर की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की गई।
परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं आया तो टीचर्स पर होगी कार्रवाई
पानीपत। जिला के कक्षा 12वीं तक के सभी छात्रों की मेमोरी
बढ़ाने के लिए एलईपी योजना के तहत लघु सचिवालय के सभागार में एक दिवसीय
एलईपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त
उपायुक्त राजीव मेहता ने की।
आरटीई: 5363 सीटों पर 3274 आवेदन
प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत आरक्षित सीटों में आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त हो चुकी है। इस बीपीएल श्रेणी के बच्चों के 3274 आवेदन जिला शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए हैं। जो की पिछली बार की तुलना में दस प्रतिशत कम है।
500 शिक्षकों के ट्रांसफर रद्द करने के फैसले को चुनौती याचिका खारिज
चंडीगढ़. हरियाणा के शिक्षा विभाग पर ट्रांसफर पॉलिसी की अनदेखी कर 500 शिक्षकों को पुराने स्टेशन पर ही वापस भेजने का आरोप लगाने संबंधी एक याचिका वीरवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।
9वीं, 11वीं की 1 से और 10वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ यूटी शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में 9वीं, 10वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 मार्च से 11 अप्रैल तक परीक्षाएं होंगी। 9वीं और 11वीं की परीक्षा 21 मार्च तक जारी रहेंगी।
मान्यता नहीं लेने वाले स्कूलों पर विभाग ताला लगाने की तैयारी में
गुड़गांव.जिले में गैर मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों पर
शिक्षा विभाग सख्त होने लगा है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को 31 मार्च
तक मान्यता देने के लिए दिया गया समय अब समाप्त होने वाला है। ऐसे में अब
विभाग नए शैक्षणिक सत्र में इन स्कूलों को सील करने की तैयारी कर रहा है।
यूनियन बजट 2016: रोजगार बिना कैसा शिक्षा सुधार!
नई दिल्ली | सीबीएसई की जिम्मेदारी कुछ कम करने की झलक भी बजट में दिखी। इसके साथ ही नेशनल एंट्रेंस टेस्ट जैसी नई संस्था बनाने, शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए के आबंटन का प्रस्ताव है। 350 आॅनलाइन कोर्स के लिए ‘स्वयं’ नाम के आॅनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव है सामने आई।
डेप्यूटेशन करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
जागरण संवाददाता, पानीपत : आंतरिक समायोजन के बहाने चहेतों को
डेप्यूटेशन (प्रतिनियुक्ति) करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गाज
गिरेगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने ऐसे लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की सूची
सभी डीईओ से मांगी है। प्रे प्रोटेक्शन मामलों की पेंडिंग सूची भी देनी
होगी।
टीचर भर्ती: यहां निकली 7000 पदों पर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई
गुजरात राज्य शिक्षा विभाग ने विद्यासहायक भर्ती 2016-17 के माध्यम से कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकार ने इस विभाग के अंतर्गत 7000 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें विद्यासहायक और हेड मास्टर के पद शामिल है।
हरियाणा में अनुबंध या आऊटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन में 14.29 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशाें के तहत राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर अनुबंध या आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन या मानदेय को बढ़ाने के अपने वायदे को पूरा करते हुए पहली जनवरी से उनके वेतन या मानदेय में 14.29 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
एटीएम से कैश निकालने की लिमिट बढ़ाकर 24000 कर सकती है सरकार, वीकली लिमिट में नहीं होगा बदलाव
नई दिल्ली। नोटबंदी के करीब तीन महीने केंद्र सरकार एटीएम से एक बार में पैसे निकालने की लिमिट को बढ़ाकर 24000 हजार कर सकती है। कैश की भारी कमी के चलते बढ़ी समस्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)