; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

नई भर्ती में बढ़ सकती है अधिकतम आयु सीमा

नई भर्ती में बढ़ सकती है अधिकतम आयु सीमा।एडवाइजर ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में 329 क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इसमें प्रशासन भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ा सकता है। इस संबंध में एडवाइजर विजय कुमार देव ने वित्त सचिव सर्वजीत सिंह को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 तय किया है। जिसका कर्मचारी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि यूटी प्रशासन भर्ती में कुछ नियम पंजाब के तो कुछ केंद्र सरकार के फालो करता है। लेकिन क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आयु सीमा अपने स्तर पर तय कर दी है।
पंजाब में 18 से 37 वर्ष और केंद्र में 27 साल नौकरी की अधिकतम सीमा
पंजाब में 18 से 37 वर्ष और केंद्र सरकार में 27 साल नौकरी की अधिकतम सीमा होती है। सीटीयू कर्मचारी यूनियन के सेक्रेटरी रणजीत सिंह आयु सीमा बढ़ाने को लेकर एडवाइजर विजय कुमार देव से मिले।
एडवाइजर विजय कुमार देव ने मामले में कर्मचारी यूनियन के नेताओं को भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एडवाइजर ने इस मामले में कार्रवाई के लिए वित्त सचिव सर्वजीत सिंह को आदेश दिए हैं।
उधर चंडीगढ़ सांसद किरण खेर ने भी कहा कि यूटी में सरकारी नौकरी में आयु सीमा में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मामले को संसद में भी उठाएंगी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();