Facebook

Govt Jobs India - Alerts

पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ में प्रोमोट हुए शिक्षकों को वापस बुलाया

चंडीगढ़(रोहिला) : यू.टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी भरा रहा। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने 16 मार्च को एक पत्र जारी किया है जिसमें निर्देश दिए हैं कि पंजाब से चंडीगढ़ में डैपुटेशन पर आए जिस किसी भी मास्टर/मिस्ट्रैस ने प्रोमोशन ली है उन्हें जल्द चंडीगढ़ शिक्षा विभाग रीपेटरीएट कर उनके पेरैंट स्टेट भेजा जाए।
पत्र में रीपेटरीएट किए गए लैक्चरर्स 20 मार्च तक पंजाब शिक्षा विभाग में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब से चंडीगढ़ में डैपुटेशन पर आकर प्रमोट हुए मास्टर/मिस्ट्रैस में से करीब 10 से 15 लैक्चर्स हैं।

गौरतलब है कि साल से यू.टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन इस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही थी। इसे लेकर यूनियन ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखा था। यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज के मुताबिक यूनियन की मेहनत का ही नतीजा है कि पंजाब सरकार ने डैपुटेशन पर आकर प्रमोट हुए लैक्चरर्स को वापस अपनी पैरेंट स्टेट आकर ज्वाइन करने का आदेश दिया है और यूनियन पंजाब सरकार से उम्मीद करती है कि जो भी डैपुटेशन पर आकर ओवर स्टे हो चुके हैं उन पर भी कड़ी करवाई कर वापस बुलाएं।

यू.टी. शिक्षकों को 20-20 साल से नहीं मिली प्रोमोशन
शिक्षा विभाग अन्य राज्यों से शिक्षकों को बुलाए जा रहा है और उन्हें यहीं प्रमोट भी कर रहा है, जबकि चंडीगढ़ के शिक्षकों को 20-20 साल से प्रोमोशन नहीं दी गई है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ से अन्य स्टेट्स से डैपुटेशन पर आए करीब 500 अधिक शिक्षक हैं, लेकिन इसके बावजूद भी शिक्षकों को बुलाने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा, जबकि नियमानुसार हर पांच साल बाद डेैपुटेशन पुरी होने के बाद शिक्षक को अपनी पेरेंट स्टेट जाना होता है लेकिन डैपुटेशन पर आए कई शिक्षकों को 15 से 20 वर्ष हो चुके हैं। साथ ही शिक्षक का प्रमोशन भी उसकी पेरेंट स्टेट जाकर ही होता है।

पंजाब, हरियाणा से आए ऐसे कई शिक्षक है जो चंडीगढ़ आए तो शिक्षक के तौर पर लेकिन आज भी वो यहीं बिना अपनी पेरेंट स्टेट वापस गए प्रमोशन लेकर प्रिंसिपल व हैडमास्टर बने बैठे हैं। जबकि चंडीगढ़ के शिक्षक प्रमोशन की आस लगाए अब रिटायर्मेंट की ऐज पर आ गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें प्रमोशन नहीं मिल पाई है। उनसे उम्र में छोटे डैपुटेशन पर आए शिक्षक प्रिंसिपल बने बेठे हैं। और तो और डेपुटेशन पर आए शिक्षकों, प्रिंसिपलों व हैडमास्टर्स को शिक्षा विभाग मॉडल स्कूलों में ही भेजते हैं।


पंजाब से आए इन शिक्षकों को चंडीगढ़ में ही किया प्रोमोट :
शिक्षक                  -              प्रोमोशन डेट
हरजीत कौर            -              21-5-12
रशपाल सिंह           -              21-5-12
मनजीत कौर           -             21-5-12
कुलविंदर कौर         -              21-5-12
अनु डोगरा             -              11-8-10
शेखर चंद्र              -              31-11-12
कुंद बाला              -               23-3-10
तेजिंद्र कौर             -             23-3-10
दर्शन सिंह              -             23-3-10
शक्ति रानी              -             वर्ष 2010

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();