केंद्र एवं राज्य सरकारों की उदासीनता के कारण स्वतंत्रता के 70 वर्ष बाद भी देश के आम लोग अच्छी और सस्ती स्तरीय शिक्षा तथा चिकित्सा के लिए तरस रहे हैं।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
अब योग की पढ़ाई करने वाले भी दे सकेंगे NET की परीक्षा
नई दिल्ली.योग को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बड़ी पहल की है। जो छात्र योग विषय मेंग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं वे नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) NET दे सकेंगे। अभी तक इस विषय में पढ़ाई करने वाले नेट की परीक्षा नहीं दे पाते हैं।
अब मैरिट के आधार पर होगी शिक्षकों की भर्ती
शिमला: मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षा नीति 2017-2018 का इनपुट ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक हर राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से शिक्षक भर्ती आयोग स्थापित किया जाएगा।
वेतन के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे अध्यापक
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव पथराली, शाहपुर, नीमखेड़ा, गोकलपुर और
बदोपुर के स्कूलों में कार्यरत 50 से अधिक अध्यापकों को पिछले छह माह से
वेतन नहीं मिला है।
बीस माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी में शिक्षक
जागरण संवाददाता, पानीपत : बाल श्रमिकों को क ख ग घ पढ़ाने वाले
शिक्षकों के घर में अब चूल्हा नहीं जलने की स्थिति आ गई है। श्रम मंत्रालय
भारत सरकार की एनसीएलपी योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को लगभग बीस माह से
वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए शिक्षकों को विभाग-विभाग चक्कर लगाने पड़
रहे हैं।
तीन माह से पुराना फोटो दस्तावेजों में लगाया तो खेल से बाहर
स्कूल स्टेट गेम्स में अब खिलाड़ियों को ओरिजनल डॉक्यूमेंट तो साथ लेकर ही
जाने होंगे। लेकिन उसके जिलास्तर पर दिए गए तीन सेट दस्तावेजों के साथ लगी
फोटो तीन माह से अधिक पुरानी हुई तो खिलाड़ी स्टेट खेलों में हिस्सा नहीं ले
सकेगा।
डेपुटेशन पर डटे शिक्षक वापस भेजे जायेंगे
चंडीगढ़, 31 अगस्त (निस) चंडीगढ़ में बुधवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी का शिष्टमंडल पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से चर्चा करते हुए।
लेक्चररो के तबादले पर भड़के पावटी के ग्रामीण
जागरण संवाददाता, समालखा अध्यापकों की कमी पर रोष जताते हुए ग्रामीणों ने पावटी राजकीय सीनियर
सेकेंडरी स्कूल में सुबह आठ बजे के करीब ताला जड़ दिया। ग्रामीण मुख्य गेट
पर प्रदर्शन करने लगे। विद्यार्थी और ग्रामीण बूंदाबांदी के बीच करीब पौने
दो घंटे तक मौजूद रहे। रहे।
हरियाणा सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने रोका 500 शिक्षकों का तबादला
जेएनएन, चंडीगढ। हरियाणा सरकार की नई शिक्षक तबादला नीति पहले दिन से
विवादों में घिरी है। अब इस पर सरकार को एक और झटका लगा है। हाईकोर्ट ने
500 शिक्षकों को पुराने स्टेशन पर वापस भेजे जाने को लेकर जारी किए गए
नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी है।
162 बेरोजगार युवकों से करोड़ों रुपये की ठगी
तीन लोगों ने एक स्वयं सेवी संगठन बनाकर उसमें बेरोजगार लोगों को नौकरी
देने की बात कहकर करीब दो करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए बेरोजगार
युवकों की संख्या 162 है। शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध जांच शाखा ने
इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
नौकरी के नाम पर 162 युवकों से दो करोड़ रुपए ठग संस्था हुई फरार
अध्यापक,क्षेत्रीय अधिकारी, गृह शिक्षक, तहसील अधिकारी पद पर भर्ती करवाने
के नाम पर 162 युवकों से करीब दो करोड़ रुपए वसूलने के बाद एक संस्था फरार
हो गई। पीड़ितों ने इसकी शिकायत मंगलवार को डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की
है। डीसीपी ने इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी है।
डॉ. राधाकृष्णन के 10 अनमोल विचार
डॉ.राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, विद्वान, शिक्षक, वक्ता, प्रशासक, राजनायिक, देशभक्त और शिक्षाशास्त्री डॉ. राधाकृष्णन जीवन में अनेक उच्च पदों पर रहते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देते रहे।
सरप्लस वर्ग में आए तो अतिथि अध्यापकों की होगी सेवा समाप्त
जागरण संवाददाता, गुड़गांव: अतिथि अध्यापकों को किसी न किसी प्रकार की
समस्या से दो चार होना पड़ता है। अब एक नई समस्या इनके सामने आ रही है कि
जहां पर शिक्षक सरप्लस (अतिरिक्त) साबित हो रहे हैं वहां पर से शिक्षकों की
सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)