; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षक भर्ती घोटाला: अजय चौटाला की पैरोल की याचिका खारिज

नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शिक्षक भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे इनेलो नेता अजय चौटाला की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें इलाज के लिए 12 हफ्ते की पैरोल मांगी गई थी।

खुशखबरीः 134ए के तहत दाखिले का रास्ता साफ, सरकार का बड़ा ऐलान

हरियाणा के निजी स्कूलों में गरीब मेधावी बच्चों को 134ए के तहत दाखिले मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्राइवेट स्कूलों को दी जाने वाले प्रतिपूर्ति राशि (रिम्बर्समेंट) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। साथ ही निजी स्कूलों को दी जा रही अस्थायी मान्यता को भी एक साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित राशियां विद्यार्थियों के खाते में सीधे भेजी जाएंगी।

विभाग के आदेश नकारे, दाखिले को फिर रहे मारे-मारे

जागरण संवाददाता, रोहतक : शिक्षा विभाग की चेतावनी भी निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला नहीं दिला सकीं। 134ए के तहत एडमिशन की राह न खुलने से आहत अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को शहर विधायक मनीष ग्रोवर से शिकायत कर दी। निजी स्कूलों पर आरोप हैं कि लगातार चक्कर काटने के बावजूद दाखिले नहीं दिए जा रहे हैं।

अजय चौटाला को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

 हरियाणा शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे इनेलो नेता अजय चौटाला को दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत नहीं दी है. चौटाला ने हाई कोर्ट में पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे शुक्रवार को खारिज कर दिया गया.

Govt Jobs - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद होंगे

20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद होंगे
चंडीगढ़ : हरियाणा में 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की तैयारी है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को नजदीक के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र भेजकर ऐसे स्कूलों के बारे में गुरुवार तक रिपोर्ट मुख्यालय मंगवाई है।

नौवीं से बारहवीं कक्षा के प्रश्न पत्रों का बदलेगा पैटर्न

नौवीं से बारहवीं कक्षा के प्रश्न पत्रों का बदलेगा पैटर्न
भिवानी : प्रदेश के लाखों छात्रों को अब रटा लगाने की आदत को बदलना होगा। आने वाले समय में अब वे रटा लगाकर या नकल से पास नहीं होंगे। पास होने के लिए समझ(ज्ञान) को बढ़ाना होगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन प्रश्न पत्रों का पैटर्न बदलने की तैयारी कर रहा है।

अब नौवीं से ही चुनिए सेक्टर, 3 नहीं 94 होंगे विकल्प

भिवानी : दसवीं कक्षा पास करने पर छात्रों के सामने यक्ष प्रश्न होता है कि वह कौन सा संकाय चुने। किस क्षेत्र को करियर के रूप में अपनाए। केवल तीन ही विकल्प सामने हैं, कलां, वाणिज्य व साइंस। विदेशों में विषय का चयन अभिभावक नहीं, बल्कि सलाहकार समिति पहली कक्षा से ही छात्र को उसके रुचि के विषय में दाखिल देती है।

नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार

नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार
नई दिल्ली : देश की नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार हो गया है। मसौदा समिति के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रrाण्यम ने कहा है कि अब वह इसे मानव संसाधन विकास मंत्रलय को सौंपने वाले हैं। शिक्षा तंत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप सरकारी नीति को नई शक्ल देने के इरादे से इसे तैयार किया गया है।

शिक्षकों पर वर्क लोड बढ़ाने का कांग्रेस ने किया विरोध

नई दिल्ली : उच्च शिक्षा के बजट में कमी करने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा शिक्षकों पर वर्क लोड बढ़ाने के फैसले का कांग्रेस व इसके कर्मचारी संगठन इंटेक ने विरोध करने व 31 मई को मानव संसाधन के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

शिक्षा बोर्ड ने बताए परीक्षा परिणाम रोकने के कारण

शिक्षा बोर्ड ने बताए परीक्षा परिणाम रोकने के कारण
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 09 विद्यालयों का सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2016 का परिणाम सम्बद्धता संबंधी प्रलेखों के वांछित होने के कारण तथा 223 विद्यालयों का परिणाम एनरोलमेंट संबंधी कमियों के कारण रोका गया है।

बच्चे लगाते हैं झाड़ू, बजाते हैं घंटी!

बच्चे लगाते हैं झाड़ू, बजाते हैं घंटी!
कैथल : जिले के 177 स्कूल ऐसे हैं जहां चपरासियों के पद खाली हैं। यहां घंटी बजाने, पानी पिलाने और झाड़ू लगाने जैसे काम बच्चों से कराये जाते हैं। जिले में कुल 379 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से 177 स्कूलों में नियमित सफाई कर्मचारी नहीं हैं। साफ-सफाई करने के लिए इन स्कूलों में पार्ट टाइम स्वीपर की व्यवस्था है जो स्कूल में केवल एक से डेढ़ घंटे के लिए काम करते हैं।

शिक्षा विभाग के एक लाख कर्मियों में 10% के बच्चे ही सरकारी स्कूलों में

शिक्षा विभाग के एक लाख कर्मियों में 10% के बच्चे ही सरकारी स्कूलों में
सोनीपत : पिछले 50 वर्षों में शिक्षा का व्यापारीकरण हुआ है, सरकारी स्कूलों में सिर्फ गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। स्थिति यह है कि शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले एक लाख शिक्षक व अन्य कर्मचारियों में से मात्र 10 प्रतिशत के बच्चे ही सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।

मैट्रिक में 95 प्रतिशत लेने पर मिलेगा लेपटॉप : रामबिलास शर्मा

मैट्रिक में 95 प्रतिशत लेने पर मिलेगा लेपटॉप : रामबिलास शर्मा
चंडीगढ़ : स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले टॉपर 500 विद्यार्थियों को सरकार लेपटॉप देगी। इसके लिए 2 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है।

3336 कंप्यूटर टीचर्स भर्ती पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार की 3336 कंप्यूटर शिक्षकों सहायकों के लिए भर्ती प्रक्रिया पर मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने 29 मई को इन पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा भी अगले आदेशों तक स्थगित करने को कहा है। मामले पर अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

UPTET news