जासं, सोनीपत : नई स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इसके लिए एमआइएस पोर्टल पर 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसके बाद यह पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद आए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षकों अपने प्रोफाइल में 10 जुलाई तक बदलाव करने की अनुमति दी गई है।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
Transfer policy : नई तबादला नीति का शिक्षकों ने किया विरोध
जागरण संवाददाता, रोहतक : सरकार द्वारा लागू की गई नई स्थानांतरण नीति से शिक्षकों में हड़कंप मचा है। शिक्षकों में नई नीति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। नियमों को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया है, जिसके कारण असमंजस की स्थिति में प्रदेश के शिक्षक गुजर रहे हैं।
7th pay commission : सातवें वेतन में ग्रेड पे की जगह 18 लेवल
सातवें वेतन में ग्रेड पे की जगह 18 लेवल रखे गए, केन्द्र सरकार ने दी
मंजूरी, नौ लेवल वाले कर्मचारी दस लेवल वालों से तीन हजार रुपये महीने का
नुकसान उठाएंगे
Child care leave news : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सीसीएल को किया आसान: रोहिल्ला
जागरण संवाददाता, हिसार : जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) की प्रक्रिया को अब आसान कर दिया है। इसके तहत अब गु्रप सी एवं डी की महिला कर्मचारियों व अध्यापिकाओं को डीडीओ स्तर पर ही सीसीएल की मंजूरी मिल जाएगी।
JBT teacher News : बेटियों के लिए जेबीटी में आरक्षित सीटों पर अभी भी संशय
जागरण संवाददाता, मेवात : फिरोजपुर नमक स्थित जेबीटी संस्थान में मेवात की बेटियों के लिए दाखिले की राह इस बार भी आसान नहीं लग रही। इस संस्थान में मेवात की बेटियों के लिए आरक्षित सीटों पर अभी संशय बरकरार है। ऐसे में जेबीटी करने की इच्छुक बेटियों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।
टीचर्स को 3 माह से नहीं मिली सैलरी, 17 को करेंगे रैली
कपूरथला | एसएसए/ अध्यापक यूनियन इकाई कपूरथला की बैठक शालीमार बाग में पैनल सदस्य हरविंदर सिंह अल्लूवाल की अगवाई में हुई। इस मौके जिला कनवीनर लखवीर प्रीत रणबीर ब्रह्म ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार संगत दर्शनों में विकास के दावे करती है पर दूसरी तरफ एसएसए/रमसा लैब एटेंडेंट पिछले 14 माह से एसएसए अध्यापक 3 माह से तनख्वाह से वांछित है।
134 ए की जानकारी देने से बचता रहा विभाग
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका जिलेभर के गरीब विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन परिणाम बेहद चौकाने वाले रहे। जिले के गरीब होनहारों ने एक बार फिर निराश किया। लेकिन इससे बड़ी बात यह रही कि पूरा जिला शिक्षा विभाग 134ए की जानकारी देने से बचता रहा।
हाईकोर्ट में टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को चुनौती, सरकार तलब, सुनवाई 29 को
शिक्षाविभाग द्वारा 29 जून को जारी टीचर ट्रांसफर पालिसी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सेकेंडरी, शिक्षा विभाग के निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
हरियाणा पंचायत चुनाव में गड़बड़ी: फर्जी डिग्री देकर 180 बने पंच-सरपंच
चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े जोर-शोर से पंचायती राज व्यवस्था में शिक्षा लागू की गई लेकिन लोगों ने उसका भी तोड़ निकाल लिया। फर्जी डिग्री बनवाकर चुनाव लड़े और बन गए पंच-सरपंच। फर्जी डिग्रियों के आधार पर पंच-सरपंच बनने का खेल अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है।
पुलिस भर्ती में बरती जा रही अनियमितताएं : शर्मा
जागरण संवाददाता, पंचकूला : कुरुक्षेत्र में चल रही पुलिस भर्ती को लेकर पूर्व आइजी एवं लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रणवीर शर्मा शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय पहुंचे। परंतु आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती से मिल नहीं पाए। शर्मा ने पत्रकारों को पुलिस मेनुअल का हवाला देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में चल रही भर्तियों में भारी अनियमितताएं हैं।
अध्यापक ढोल से खोलेंगे सरकार की पोल
संवाद सहयोगी, अमृतसर : पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने की मांगं को लेकर संघर्ष कर रही अध्यापक संस्था '5178 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन' ने सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने की नीति के कारण आर पार के संघर्ष का ऐलान करते हुए आने वाली 17 जुलाई को शिक्षा मंत्री के चुनावी हलके रोपड़ में प्रदेश स्तरीय 'पोल खोल रैली' करने का प्रोग्राम बनाया है।
Rile 134-A : नियम 134-ए टेस्ट: 540 शामिल हुए 199 पास
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: नियम 134ए के तहत निजी स्कूल में बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए 3 जुलाई को आयोजित किए गए टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले में टेस्ट के लिए 1134 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे लेकिन उसमें 540 ही विद्यार्थी टेस्ट में शामिल हुए।
Rule 134 A : नियम 134 ए के तहत बीईओ कार्यालय में निकाला ड्रा
जागरण संवाददाता, सिरसा नियम 134 के तहत परीक्षा पास करने वाले छात्रों की खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिस्ट लगाई गई। कार्यालय में लिस्ट लगाने के बाद छात्रों को स्कूल आवंटित करने के लिए ड्रा निकाला गया। जिसके तहत स्कूलों में रिक्त पड़ी सीटों पर गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन दिलाया जाएगा। नियम 134 के तहत 3 जुलाई को हुई परीक्षा में 323 छात्रों ने परीक्षा पास की है।
पदोन्नत 2266 लेक्चररों की स्टेशन अलाटमेंट 11 जुलाई से
जागरण संवाददाता, रूपनगर शिक्षा विभाग की ओर से मास्टर से लेक्चरर के तौर पर पदोन्नत किए 2266 अध्यापकों को स्टेशन की अलाटमेंट 11 से 15 जुलाई तक की जाएगी। पहले दिन 11 जुलाई को पंजाबी विषय के 520 लेक्चररों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आडिटोरियम में बुलाया गया है और शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत ¨सह चीमा इनको नियुक्ति और स्टेशन अलाटमैंट पत्र सौंपेगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)