; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

जी का जंजाल बन गई नई तबादला नीति


संस, कनीना: प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए बनाई गई नई तबादला नीति जी का जंजाल बन गई है। खामियों से परिपूर्ण इस नीति में पोर्टल तो बनाया गया है, ¨कतु तबादला पोर्टल पर नई स्वीकृत पद तक नहीं दर्शा रहा है। पद 20 तो तबादला चाहने वाले एक हजार हैं। समस्या की जड़ नए पीजीटी पदोन्नत शिक्षक हैं, जिनकी काउंसिलिंग न करके जबरन दूर-दराज फेंक दिया गया।

आज कैथल पहुंचेगी जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइ¨नग रथयात्रा

जागरण संवाददाता, कैथल: ज्वाइ¨नग की बाट जोह रहे चयनित जेबीटी शिक्षक प्रदेश भर में रथयात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को यह रथ कैथल में पहुंचेगा। इससे पूर्व रविवार को जेबीटी शिक्षकों की एक बैठक हनुमान वाटिका पार्क में हुई। इसमें भर्ती के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जेबीटी ने मांगी नियुक्ति, पड़ गए डंडे, हुई पानी की बौछार

जागरण संवाददाता, पंचकूला : चयनित जेबीटी को नियुक्ति पत्र मांगने के एवज में पुलिस के डंडे और पानी की बौछारें मिलीं। रविवार को हजारों जेबीटी ने ज्वाइनिंग की मांग को लेकर नियुक्ति अधिकार रैली निकाली। चयनित सभी जेबीटी पंचकूला में इकट्ठा हुए और सरकार से नियुक्ति पत्र मांगे लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें छोड़ीं और लाठीचार्ज भी किया।

राज्यों पर क्या होगा वेतन बढ़ोतरी का असर

केंद्र सरकार ने हाल में केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 23.5 प्रतिशत तथा पेंशन में 24 फीसदी बढ़ोतरी का सुझाव दिया था। अब सबकी नजरें राज्य सरकारों पर है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए समान वेतन बढ़ोतरी लागू करते हैं या नहीं।

शिक्षा विभाग की पॉलिसी में पिस रहे शिक्षक और छात्र

चंडीगढ़, (आशीष) शिक्षा विभाग लगातार नियमों को तोड़ रहा है। नियम चाहे तबादले का हो, वेतन बढ़ाने का हो या सुविधाएं देने का। कई नियमों को शुरू करने से पहले पंजाब सर्विस रूल्स को फॉलो करने का दावा किया जाता है तो कुछ के लिए केन्द्र की दुहाई दी जाती है।

जोन में विकल्प कम, मनचाही पोस्टिंग को तरसेंगे गुरुजी

पानीपत : न्यू ट्रांसफर पॉलिसी का विकल्प खुल गया है। जोन में विकल्प कम होने से गुरुजी को मनचाही पोस्टिंग नहीं मिलेगी। वेबसाइट पर जिस जोन के स्टेशन (विद्यालय) में वेकेंसी दिख रही है, उसी में विकल्प भरेंगे। एक जोन में अध्यापक के पास विकल्प सीमित है। रिक्तियां पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहीं। तबादले के लिए ऑप्शन देने की अंतिम तिथि सोमवार है।

Transfer policy updates : 11 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक

जासं, सोनीपत : नई स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इसके लिए एमआइएस पोर्टल पर 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसके बाद यह पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद आए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षकों अपने प्रोफाइल में 10 जुलाई तक बदलाव करने की अनुमति दी गई है।

Transfer policy : नई तबादला नीति का शिक्षकों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, रोहतक : सरकार द्वारा लागू की गई नई स्थानांतरण नीति से शिक्षकों में हड़कंप मचा है। शिक्षकों में नई नीति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। नियमों को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया है, जिसके कारण असमंजस की स्थिति में प्रदेश के शिक्षक गुजर रहे हैं।

7th pay commission : सातवें वेतन में ग्रेड पे की जगह 18 लेवल

सातवें वेतन में ग्रेड पे की जगह 18 लेवल रखे गए, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, नौ लेवल वाले कर्मचारी दस लेवल वालों से तीन हजार रुपये महीने का नुकसान उठाएंगे

Child care leave news : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सीसीएल को किया आसान: रोहिल्ला

जागरण संवाददाता, हिसार : जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) की प्रक्रिया को अब आसान कर दिया है। इसके तहत अब गु्रप सी एवं डी की महिला कर्मचारियों व अध्यापिकाओं को डीडीओ स्तर पर ही सीसीएल की मंजूरी मिल जाएगी।

JBT teacher News : बेटियों के लिए जेबीटी में आरक्षित सीटों पर अभी भी संशय

जागरण संवाददाता, मेवात : फिरोजपुर नमक स्थित जेबीटी संस्थान में मेवात की बेटियों के लिए दाखिले की राह इस बार भी आसान नहीं लग रही। इस संस्थान में मेवात की बेटियों के लिए आरक्षित सीटों पर अभी संशय बरकरार है। ऐसे में जेबीटी करने की इच्छुक बेटियों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।

टीचर्स को 3 माह से नहीं मिली सैलरी, 17 को करेंगे रैली

कपूरथला | एसएसए/ अध्यापक यूनियन इकाई कपूरथला की बैठक शालीमार बाग में पैनल सदस्य हरविंदर सिंह अल्लूवाल की अगवाई में हुई। इस मौके जिला कनवीनर लखवीर प्रीत रणबीर ब्रह्म ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार संगत दर्शनों में विकास के दावे करती है पर दूसरी तरफ एसएसए/रमसा लैब एटेंडेंट पिछले 14 माह से एसएसए अध्यापक 3 माह से तनख्वाह से वांछित है।

134 ए की जानकारी देने से बचता रहा विभाग

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका जिलेभर के गरीब विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन परिणाम बेहद चौकाने वाले रहे। जिले के गरीब होनहारों ने एक बार फिर निराश किया। लेकिन इससे बड़ी बात यह रही कि पूरा जिला शिक्षा विभाग 134ए की जानकारी देने से बचता रहा।

हाईकोर्ट में टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को चुनौती, सरकार तलब, सुनवाई 29 को

शिक्षाविभाग द्वारा 29 जून को जारी टीचर ट्रांसफर पालिसी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सेकेंडरी, शिक्षा विभाग के निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

हरियाणा पंचायत चुनाव में गड़बड़ी: फर्जी डिग्री देकर 180 बने पंच-सरपंच

चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े जोर-शोर से पंचायती राज व्यवस्था में शिक्षा लागू की गई लेकिन लोगों ने उसका भी तोड़ निकाल लिया। फर्जी डिग्री बनवाकर चुनाव लड़े और बन गए पंच-सरपंच। फर्जी डिग्रियों के आधार पर पंच-सरपंच बनने का खेल अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

UPTET news