लघुसचिवालय स्थित जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय में सोमवार को राजकीय
प्राथमिक शिक्षक संघ झज्जर का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रधान सुधीर दलाल और
महासचिव रमेश दहिया के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी झज्जर वेदपाल
दौलता से मिला। उन्हें जिले के प्राथमिक शिक्षकों को रही विभिन्न समस्याओं
से उन्हें अवगत करवाया।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
138 विज्ञान शिक्षकों की पोस्ट को कर दिया 105
शिक्षाविभाग द्वारा रेशनेलाइजेशन के तहत स्कूल अनुसार जारी की गई पोस्ट में विज्ञान शिक्षकों की पोस्ट कम कर दी हैं। स्कूलों में बच्चे कैसे वैज्ञानिक बनेंगे यह सवाल अब खुद विज्ञान
शिक्षक कर रहे हैं। पानीपत जिले में ही 138 पोस्ट निर्धारित थी।
बीएड शिक्षकों ने की सरकार विरोधी राज्य स्तरीय रोष रैली
संवाद सहयोगी, रूपनगर महाराजा रणजीत ¨सह बाग में आज राज्य भर से एकत्रित हुए बीएड शिक्षकों
ने मांगों को लेकर सरकार विरोधी रोष रैली की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी
कि अगर शिक्षकों की मांगे नहीं मानी गईं तो सरकार को विधानसभा चुनाव में
इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
सरकारी स्कूलों में अगले सप्ताह से पढ़ाएंगे रिटायर्ड अफसर, बंसल भी लिस्ट में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में अगले हफ्ते से रिटायर्ड अधिकारी बच्चों को पढ़ाएंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने ट्राइसिटी के रिटायर्ड जज, आईएएस, जज, आर्मी अफसर, वकील, पत्रकार और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
TGT और C&V टीचर तबादलों के लिए अब 18 से 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई
चंडीगढ | ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और सीएंडवी अध्यापक अब 18 से 21
अक्टूबर तक पोर्टल में स्कूल व जोन का चयन पुन: कर सकते हैं। पहले यह तिथि
14 अक्टूबर थी।
शिक्षा विभाग की लापरवाही, पदोन्नति होने के बाद भी धक्के खाने को मजबूर अधिकारी
पिहोवा (धीमान): शिक्षा
विभाग की लापरवाही के कारण पदोन्नति होने के बावजूद सहायक शिक्षा अधिकारी
अपनी नियुक्ति को लेकर धक्के खाने को मजबूर हैं। इसी मामले को लेकर शनिवार
को पी. डब्लू. डी. विश्राम गृह के पार्क में शारीरिक शिक्षा संग के अध्यापक
एकत्रित हुए।
स्कूलों में हजारों पद खाली, फिर भी शिक्षकों के 9000 से ज्यादा पद होल्ड
सुरेश मेहरा, भिवानी : स्कूलों में हजारों पद रिक्त हैं। बावजूद इसके 9000 से अधिक अध्यापकों
के पद होल्ड पर रखे गए हैं। शिक्षक वर्ग को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर
सरकार ने अध्यापकों के पदों को होल्ड पर आखिर क्यों रखा है।
सीडीएलयू में 10 गैर शिक्षक कर्मचारियों का तबादला
चौधरीदेवीलाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 10 गैर शिक्षक कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों को इस संबंध में आदेश जारी कर तुरंत प्रभाव से लागू करने की बात कही है।
72 विद्यार्थियों पर सात और 225 पर चार शिक्षक
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: 72 विद्यार्थी वाले स्कूलों में सात
जेबीटी शिक्षक पढ़ा रहे हैं और 225 विद्यार्थी की संख्या वाले स्कूलों में
चार जेबीटी शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। यह किसी प्राइवेट स्कूल के
नियम नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के हाल हैं।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और सीएंडवी अध्यापक अब 18 से 21 अक्टूबर तक पोर्टल में स्कूल व जोन का चयन पुन: कर सकते हैं
चंडीगढ | ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और सीएंडवी अध्यापक अब 18 से 21 अक्टूबर तक पोर्टल में स्कूल व जोन का चयन पुन: कर सकते हैं। पहले यह तिथि 14 अक्टूबर थी। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान सुभाष भारद्वाज के नेतृत्व में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिला, जिसके बात यह तारीख बढ़ाने की घोषणा हुई।
शिक्षकों को भी अपना मूल्यांकन करना चाहिए
करनाल | दादुपुररोड़ान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी अध्यापक कृष्ण निर्माण ने बच्चों को शिक्षक महत्व के बारे में बताया।
शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर जताया रोष, नहीं लगी कक्षाएं तो घर लौटे विद्यार्थी
ऑलइंडिया फेडरेशन आॅफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईफक्टो) के आदेश पर बुधवार को जिलेभर के सभी विवि कॉलेजों के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी कॉलेजों ने शिरकत की।
जिले में नियुक्ति की मांग पर जेबीटी अतिथि अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन
जिलेमें नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर जेबीटी अतिथि अध्यापकों ने डीईईओ को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को सरप्लस जेबीटी अतिथि अध्यापक डीईईओ कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए।
सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग, कॉलेज शिक्षकों ने की हड़ताल
अंतरराष्ट्रीयशिक्षक दिवस पर हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन के आह्वान में बुधवार को जिले के सभी कॉलेजों के प्राध्यापकों ने हड़ताल की।
प्रिसिंपल और प्रोफेसर्स सामूहिक अवकाश लेकर धरने पर बैठे
नेहरू मैमोरियल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज एसडी वुमन कॉलेज के स्थायी प्राध्यापकों ने हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर सामूहिक अवकाश लेकर धरना दिया। दो घंटे तक धरना देने के बाद प्राध्यापकों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
Subscribe to:
Posts (Atom)