चंडीगढ़, हरियाणा में हाल में हुए अध्यापकों के तबादले से जिन अतिथि अध्यापकों के
स्थान पर स्थाई अध्यापक तबादला होकर आए हैं, उन रिलीव होने वाले अतिथि
अध्यापकों को एडजस्ट किया जाएगा। मौलिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया
कि राज्य सरकार की नई अध्यापक स्थानातंरण नीति के तहत हाल में अध्यापकों के
तबादले किए गए हैं।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
शिक्षकों के तबादले से खफा छात्रों ने स्कूल को जड़ा ताला
संवाद सूत्र, कुलां: राजकीय प्राथमिक
पाठशाला दिवाना में तीन स्थाई अध्यापकों का तबादला हो जाने के विरोध में
विद्यार्थियों व अभिभावकों ने स्कूल पर ताला जड़ रोष जताया। प्राथमिक
पाठशाला में इन अध्यापकों का तबादला होने के बाद केवल दो ही अतिथि अध्यापक
रह गये हैं।
ट्रांसफर से प्रभावित गेस्ट टीचर होंगे अडजस्ट
विशेष संवाददाता, चंडीगढ़ हरियाणा में हाल में हुए टीचरों के
ट्रांसफर से जिन गेस्ट टीचरों की जगह पर स्थायी टीचर तबादला होकर आए हैं,
उन रिलीव होने वाले गेस्ट टीचरों को अडजस्ट किया जाएगा। मौलिक शिक्षा विभाग
से मिली जानकारी के मुताबिक नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत हाल में टीचरों के
ट्रांसफर किए गए हैं।
सरकार ने इन अफसरों का किया ट्रांसफर
विशेष संवाददाता, चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने बिजली विभाग के एपीएस
राजन कुमार गुप्ता को हेल्थ डिपार्टमेंट में एपीएस बनाया गया है। खाद्य व
आपूर्ति विभाग के एपीएस एसएस प्रसाद को उनके मौजूदा कार्यभार के अतिरिक्त
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और शहरी संपदा विभाग का एपीएस नियुक्त किया गया
है।
तबादलों के बाद कई स्कूलों में शिक्षकों का टोटा
जागरण संवाददाता, गुड़गांव: जिले के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम
हो गई है और कुछ में तो शिक्षक बचे ही नहीं। इसकी वजह यह है कि सरकार ने
सरकारी स्कूलों के जीबीटी शिक्षकों का तबादला किया है। शिक्षा निदेशालय की
नई तबादला नीति में ऐसा हो रहा है। कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ी
भी है।
स्कूल में हंगामा करने से रोका तो किया रिलीव
जागरण संवाददाता, जींद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उस समय
हंगामा खड़ा हो गया, जब फ्लाइंग सदस्य व बोर्ड सुप्रिंटेंडेंट ने स्कूल के
ऊपरी हिस्से में बने परीक्षा केंद्र में एक युवक को बाहर निकालते हुए
हंगामा कर दिया। एक शिक्षक ने फ्लाइंग को ऐसा करने से रोका, लेकिन फ्लाइंग
सदस्य ने शिक्षक की कोई बात नहीं सुनी। बाद में शिक्षक को ड्यूटी से रिलीव
भी कर दिया।
800 जेबीटी शिक्षकों का स्थानांतरण, शिक्षक डीईईओ कार्यालय के काट रहे चक्कर
फरीदाबाद।
जिले के 800 जेबीटी शिक्षकों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। अब इन्हें 3
तीनों के भीतर नए स्कूल में ज्वाइन करना है। पहली बार ऑनलाइन च्वाइस के
आधार पर स्थानांतरण किए गए। इस वजह से शिक्षक विभाग की ओर से कई खामियां रह
गई। अब इसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।
नई तबादला नीति पर शिक्षकों का विरोध, मिलेंगे अधिकारियों से
हिसार। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में नई
तबादला नीति के तहत हिसार जिले के लगभग 1700 अध्यापकों के तबादले हुए। इन
शिक्षकों के तबादले के स्टेशन आने के बाद से ही शिक्षकों को अनेक
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांसफर सम्बन्धी आपत्ति एवं शिकायतें
ट्रांसफर सम्बन्धी आपत्ति एवं शिकायतें
अगर किसी साथी को ट्रांसफर सम्बन्धी कोई भी आपत्ति या समस्या है तो नीचे लिखे गए ईमेल पर दर्ज करें।
अगर किसी साथी को ट्रांसफर सम्बन्धी कोई भी आपत्ति या समस्या है तो नीचे लिखे गए ईमेल पर दर्ज करें।
प्रशासनिक तबादलों की चर्चा से उड़ी अधिकारियों की नींद
चंडीगढ़ (बंसल):
हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों की इन दिनों नींद उड़ी हुई है, क्योंकि
राजनीतिक तथा प्रशासनिक गलियारों में जोरदार चर्चा है कि किसी भी दिन भारी
स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है।
कई प्रशासनिक सचिवों के बदले जाएंगे विभाग
चंडीगढ़, 19 सितंबर हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में आगामी सप्ताह में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कई
प्रशासनिक सचिवों के विभाग बदले जा सकते हैं। देर-सवेर सीएमओ में भी
परिवर्तन के आसार हैं। हालांकि सीएमओ में तैनात वे अधिकारी लॉबिंग करने में
जुटे हैं, जिन्हें बदलने की खबरें राज्य की अफसरशाही में सुनने को मिल रही
हैं। संघ मुख्यालय तक में दौड़-धूप हो रही है।
प्रशासन नौकरी पाने की आयु 25 से बढ़ाकर 37 वर्ष कर सकता है
चंडीगढ़, (आशीष): शहर में नौकरी के लिए जद्दोजहद कर
रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर मिल सकती है। प्रशासन नौकरी पाने की
आयु 25 से बढ़ाकर 37 वर्ष कर सकता है। उल्लेखनीय है कि शहर में स्थानीय
लोगों को नौकरी पाने के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निश्चित की गई है।
यहां प्राइवेट स्कूलों पर क्यों भारी हैं 'सरकारी'?
सरकारी स्कूलों में शिक्षण की बिगड़ती हालत किसी से छिपी नहीं है. यही वजह है कि प्राइवेट स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ रही है. मगर इसके ठीक विपरीत छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में प्राइवेट स्कूलों के नेटवर्क को तोड़ हुए कुछ सरकारी शिक्षक कमाल कर रहे हैं.
सभी जेबीटी शिक्षकों के तबादले से खाली हुआ स्कूल
हरियाणा विद्यालय
अध्यापक संघ ने प्रदेश के जेबीटी शिक्षकों के स्थानांतरण नीति का विरोध
करते हुए कई खामियां गिनाई है। शनिवार को किए गए 22000 जेबीटी के तबादलो
में ढेर सारी कमियां है।
90 फीसदी जेबीटी शिक्षक होंगे इधर से उधर
जेबीटी शिक्षकों के
तबादले की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद शिक्षकों को सेंटर मिलने की
प्रक्रिया आरंभ हो गई है। लेक्चरर्स के बाद अब जेबीटी शिक्षकों की सूची
जारी की जा रही है। शनिवार देर शाम तक शिक्षक सूची जारी होने का
इंतजार करते रहे। जहां तक फरीदाबाद जिले की बात है यहां 797 से अधिक जेबीटी
शिक्षक और हेड टीचर कार्यरत हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)