हरियाणा की ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी की मुरीद हुई उत्तराखंड सरकार, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोले 2023 तक करेंगे लागू

 चंडीगढ़: हरियाणा की ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी तभी से चर्चा में है जब से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे लागू किया। इस नीति से प्रदेश के शिक्षक तो खुश हैं ही अन्य राज्य भी इसका अध्ययन कर इसे अपने यहां लागू कर रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड हरियाणा की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का मुरीद हुआ है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इसकी सराहना करते हुए वर्ष 2023 तक उत्तराखंड में पूरी तरह इसे लागू करने की बात कही है।

हरियाणा की नीतियों का अध्ययन

दरअसल उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा की शिक्षा नीति और ऑनलाइन शिक्षक स्थानांतरण नीति की बारीकियों को समझने के लिए हरियाणा के दौरे पर हैं। उनका कहना है कि हरियाणा की ऑनलाइन शिक्षक स्थानांतरण नीति अत्यंत सराहनीय है। नीति की बारीकियों का विश्लेषण करते हुए वर्ष 2023 तक उत्तराखंड में इसे लागू करने का निर्णय लिया है। धन सिंह रावत ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि हरियाणा में 93 प्रतिशत शिक्षक इस ऑनलाइन स्थानांतरण नीति से संतुष्ट हैं और ये इस बात का प्रमाण है कि यह नीति कितनी अच्छी तरह तैयार की गई है।

दरअसल उत्तराखंड अपने पहाड़ी इलाके के कारण शिक्षकों की तैनाती में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसलिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा की नीति को अपनाया जाएगा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की शिक्षा नीति और इसके सफल कार्यान्वयन के संबंध में व्यापक चर्चा की।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Govt Jobs India - Alerts