अंबाला शहर [उमेश भार्गव]। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद इंटरव्यू और अपने
विषय में फेल होने वाले प्रदेश के 44 सहायक प्रोफेसर को उच्चतर शिक्षा
विभाग ने पे-बैंड चार का लाभ भले ही दे दिया। मगर विभाग ने सभी कॉलेजों के
प्रिंसिपल को इन 44 सहायक प्रोफेसर की एसीआर में पुअर लिखने का आदेश जारी
कर दिया है।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
134 ए का लाभ समाप्त करने के आदेश वापसी की मांग
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला अधिकारियों को
शिक्षा नियम 134ए के लाभांवित विद्यार्थियों को अगले शैक्षणिक सत्र में 134
ए का लाभ समाप्त करने के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को आम
आदमी पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया तथा डिप्टी डीईईओ को शिक्षा मंत्री
के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्राइमरी हैड टीचर पर लापरवाही और लेटलतीफी का आरोप लगा जड़ा स्कूल को ताला
झज्जर। रामपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल पर मंगलवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। ताला जड़ने के बाद ग्रामीण सरपंच विकास यादव की अध्यक्षता में स्कूल गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों के द्वारा स्कूल पर तालाबंदी करीब 9 बजे की गई थी, जो कि साढे 11 बजे तक रही।
परिणाम सुधार को शिक्षक उधार लेगा शिक्षा विभाग
वार्षिक परीक्षा परिणाम में सुधारने के लिए शिक्षा विभाग एक बार फिर
शिक्षकों की कमी पूरी करने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए दो स्तरों पर काम
होगा। पहला बीएड एवं एमएड कर रहे विद्यार्थियों की सेवाएं ली जाएंगी।
सभी बड़े विभागों में ऑनलाइन तबादला सिस्टम लागू होगा
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने औद्योगिक
प्रशिक्षण विभाग में स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रणाली के क्रियान्वयन को
स्वीकृति देते हुए संबंधित अधिकारियों को सरकार के सभी बड़े विभागों में
स्थानांतरण की ऐसी ही प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि
कर्मचारियों को अपनेे स्थानांतरण आदेशों के लिए मुख्यालय न जाना पड़े और
उन्हें विभागीय पत्राचार की प्रतीक्षा न करनी पड़े।
जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक जारी, सरकार को नोटिस
हरियाणा शिक्षा विभाग में चयनित 9455 जेबीटी उम्मीदवारों की नियुक्ति पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। प्रभावित शिक्षकों की तरफ से अर्जी दायर कर मामले में जल्दी सुनवाई की मांग की गई जिस पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 15 फरवरी के लिए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
रिटायरमेंट के मुद्दे पर जीजेयू में बंटे शिक्षक, संघ के चुनाव आज
रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर जीजेयू के युवा उम्रदराज शिक्षक आपस
बंट गए। उम्रदराज शिक्षक जहां रिटायरमेंट की सीमा 65 वर्ष करने की बात कर
रहे थे तो वहीं युवा शिक्षक युवाओं के रोजगार हिमायत करते हुए इसे 60 साल
ही रखने के पक्षधर थे।
सार्थक प्रयास, सजग बिहार, नशाबंदी को आगे भी तैयार
जासं, छपरा : नशाबंदी को ले शनिवार को आयोजित मानव श्रृंखला में आम से
खास लोगों का उत्साह देखते बना। कई संस्थानों, विभागों और दलों के
कार्यकर्ता एक दूसरे का हाथ थामे नशाबंदी को ले सरकार के कदम से कदम मिलाते
नजर आए।
मानव श्रृंखला में उमड़ी भीड़, जगह पड़ गई कम
जागरण संवाददाता, छपरा : राज्य सरकार की अपील पर शराब बंदी को लेकर
शनिवार को मानव श्रृंखला बनाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया था। जिले
में 350 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनाए जाने को लेकर सात लाख लोगों को
इसमें शामिल होना था।
काली पट्टी बांध नियोजित शिक्षकों ने जताया विरोध
समस्तीपुर। टीईटी- एसटीईटी नियोजित शिक्षक संध के आह्वान पर स्थानीय
नियोजित शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर शनिवार को मानव श्रृंखला कार्यक्रम
में भाग लिया।
स्थापना दिवस पर माध्यमिक शिक्षकों ने बताया संगठन का इतिहास
समस्तीपुर। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय
परिसर में माध्यमिक शिक्षकों ने शनिवार को सभा का आयोजन किया ।
मार्च तक लैप्स हो जाएगा 4418.40 करोड़ का बजट
जागरण संवाददाता, अंबाला प्रदेश के 3122 स्कूलों के विद्यार्थियों को बीते आठ माह से कंप्यूटर
शिक्षा नहीं मिल पा रही है। शिक्षा विभाग 26 सौ कंप्यूटर शिक्षकों को जहां
पहले ही रिलीव कर चुका है तो वहीं अब सूचना के अधिकार कानून के तहत मिली
जानकारी के अनुसार इन कंप्यूटर शिक्षा के लिए आया 4418.40 करोड़ का बजट भी
मार्च में लैप्स हो जाएगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)